क्रिकेट रिकॉर्ड 2018: वनडे में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

Enter caption

साल 2018 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा गुजरा हैं। 2018 में हमें कई शानदार मैच देखने मिले थे। भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में बहुत रन बनाए थे। वही इंग्लैंड के बल्लेबाज जैसे जॉनी बैर्स्टो, जो रुट, जेसन रॉय और जोस बटलर के लिए भी यह साल अच्छा रहा था। 2018 में ही भारतीय टीम ने एशिया कप जीता था।

2018 में वनडे क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक मारे थे। इसी साल इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। यहां हम 2018 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजो के बारे में बात कर रहे हैं।


#10 जोस बटलर (इंग्लैंड), 6 बार

जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में 10वे स्थान पर है। बटलर के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा था। बटलर ने 2018 में खेले गए 23 वनडे मैच में 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 671 रन बनाए थे।

बटलर ने 6 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी जिसमे 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। 2018 में वनडे में बटलर का सर्वाधिक स्कोर 110 रन नाबाद रहा था।


#9 इमाम उल हक (पाकिस्तान), 6 बार

इमाम इल हक

इस लिस्ट में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज इमाम उल हक 9वें स्थान पर है। इमाम उल हक ने कुछ ही समय मे अपने खेल से सबको बहुत प्रभावित किया है। 2018 में इमाम ने 13 वनडे मैचों में 60 से ज्यादा की औसत से 672 रन बनाए थे।

इस दौरान इन्होंने 6 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी जिसमे 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। 2018 में वनडे में इनका सर्वाधिक स्कोर 128 रन का था।

#8 रॉस टेलर (न्यूज़ीलैंड), 6 बार

रॉस टेलर

रॉस टेलर अब 34 साल के हो गए हैं। इन्होंने कई सालों से न्यूज़ीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कुछ समय पहले तक टीम में इनके चयन को लेकर सवाल उठ रहे थे। 2018 में इन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेलकर इस सवाल का जवाब दे दिया है। टेलर ने 11 वनडे मैचो में 90 से ज्यादा की औसत से 639 रन बनाए थे।

न्यूज़ीलैंड के रॉस टेलर इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। टेलर ने 2018 में वनडे क्रिकेट में 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमे 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे।


#7 इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड), 7 बार

इयोन मोर्गन

इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। मोर्गन ने साल 2018 में वनडे क्रिकेट में 22 मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 756 रन बनाए थे।

इस दौरान इन्होंने 7 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमे 7 अर्धशतक शामिल थे। यह 2018 में शतक लगाने से चूक गए थे।


#6 रहमत शाह (अफगानिस्तान), 7 बार

रहमत शाह

अफगानिस्तान के रहमत शाह इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर है। इस लिस्ट के टॉप 10 बल्लेबाजो में यह इकलौते अफगानिस्तान के खिलाड़ी है। 2018 में अफगानिस्तान की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था और इसमे रहमत शाह ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी।

इन्होंने 2018 में 20 वनडे मैचों में अच्छी औसत से 722 रन बनाए थे। इस दौरान इन्होंने सात बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे।


#5 जो रुट (इंग्लैंड), 8 बार

जो रुट

इस लिस्ट में 5वें स्थान लर इंग्लैंड के कप्तान जो रुट है। जो रुट के लिए भी साल 2018 बहुत अच्छा गुजरा है। 2018 में खेले गए 24 वनडे मैचों में रुट ने 59.12 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 946 रन बनाए थे।

इस दौरान रुट ने 8 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमे 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। रुट 2018 में इंग्लैंड की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

#4 रोहित शर्मा (भारत), 8 बार

रोहित शर्मा

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2018 में वनडे क्रिकेट में बहुत रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

2018 में वनडे में रोहित शर्मा ने 19 मैचों में 70 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1030 रन बनाए थे। इस दौरान इन्होंने 8 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।


#3 फखर जमान (पाकिस्तान), 8 बार

फखर जमान

पाकिस्तान के फखर जमान के लिए भी साल 2018 बहुत अच्छा रहा था। फखर जमान वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। फखर जमान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

2018 में खेले गए 17 वनडे मैच में 60 से ज्यादा की औसत से 875 रन बनाए थे। इस दौरान इन्होंने 8 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमे 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। 2018 में फखर जमान ने वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी लगाया।


#2 तमीम इकबाल (बांग्लादेश), 8 बार

तमीम इकबाल

बांग्लादेश के तमीम इकबाल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। तमीम इस लिस्ट में बांग्लादेश के इकलौते खिलाड़ी है।

तमीम ने साल 2018 में 12 वनडे मैचों में 80 से ज्यादा की औसत से 684 रन बनाये थे। इस दौरान इन्होंने 8 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था जिसमे 2 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल था।


#1 विराट कोहली (भारत), 9 बार

विराट कोहली

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली है। कोहली ने 2018 में टेस्ट और वनडे दोनो फॉरमेट से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा 2018 में सबसे ज्यादा शतक मारने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।

कोहली ने साल 2018 में वनडे क्रिकेट में 14 मैचों में 130 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1202 रन बनाए थे। इस दौरान इन्होंने 9 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इसमे 6 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

Quick Links