भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में बनाया था वर्ल्ड चैंपियन, अब हॉकी टीम को दिलाया मेडल, जानिए कौन है ये खास शख्स?

पैडी अपटन और राहुल द्रविड़ (Photo Credit - @PaddyUpton1/@tiwarymanoj)
पैडी अपटन और राहुल द्रविड़ (Photo Credit - @PaddyUpton1/@tiwarymanoj)

Paddy Upton Important Role In Hockey Team Success : भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर बड़ा कारनामा किया है। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर भारत को ओलंपिक में चौथा मेडल दिलाया। इस तरह भारत ने ओलंपिक में बैक टू बैक दो मेडल जीतने का कारनामा किया। भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता में एक खास शख्स का अहम रोल रहा है। इस शख्स ने भारतीय टीम को 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी और अब हॉकी टीम की सफलता में भी अहम योगदान दिया। हम बात कर रहे हैं इंडियन हॉकी टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अपटन की।

Ad

पैडी अपटन की अगर बात करें तो वह काफी समय से भारत में अपनी कोचिंग की सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम से लेकर आईपीएल तक में उन्होंने काम किया है। जब भारत ने वर्ल्ड कप 2011 का टाइटल जीता था, तब पैडी टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। अब जब भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता है, तब भी पैडी अपटन भारत के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। इस बार भी वो टीम के मेंटल कोच थे और खिलाड़ियों की मानसिकता को मजबूत करने का काफी श्रेय उन्हें जाता है।

Ad

पैडी अपटन ने भारत में काफी कोचिंग की है

पैडी अपटन के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। भारतीय टीम के साथ काम करने के अलावा वो आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी और राहुल द्रविड़ की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। पैडी अपटन पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान टीम इंडिया के मेंटल कंडीशनिंग कोच थे। पैडी अपटन को पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भारतीय दल के साथ देखा गया। वो टीम इंडिया के साथ ओपनिंग समारोह में शामिल हुए और इस दौरान उनके हाथ में भारत का झंडा भी था।

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने 1972 के बाद पहली बार हॉकी में बैक टू बैक मेडल जीतने का कारनामा किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और पेरिस में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications