टीम इंडिया की 'विक्ट्री परेड' का जनसैलाब देख पाकिस्तानी फैंस हुए हैरान, दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के सेलिब्रेशन को लेकर पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रिया (Photo Credit - @ICC)
टीम इंडिया के सेलिब्रेशन को लेकर पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रिया (Photo Credit - @ICC)

Pakistani People Reaction on Team India Victory Parade : मुंबई में भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के दौरान जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा, उसे देखकर पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग काफी हैरान हैं। जब भारतीय टीम ओपन बस में मरीन ड्राइव पर निकली तो फिर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं पर भी पैर रखने तक की भी जगह नहीं बची थी। लोग यहां तक कि पेड़ पर भी चढ़ गए ताकि अपने चहेते क्रिकेटर्स की झलक पा सकें।

Ad

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल जीतने के उपलक्ष्य में मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन हुआ। मरीन ड्राइव पर ओपन बस में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने एक रोड-शो किया। भारतीय टीम ने 11 साल के बाद आईसीसी का कोई टाइटल जीता है। इसी वजह से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखे। जैसे ही खबर मिली कि मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों का विक्ट्री परेड होगा, बड़ी संख्या में फैंस वहां पर इकट्ठा हो गए।

भारतीय टीम के सेलिब्रेशन पर पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रिया

पूरी दुनिया में टीम इंडिया के इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई रहीं। पाकिस्तान में भी इसकी काफी चर्चा हुई और वहां के कई फैंस इतनी भीड़ देखकर हैरान रह गए और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने भारतीय फैंस की तारीफ भी की।

Ad
इन दो तस्वीरों से पता चलता है कि भारत क्यों वर्ल्ड क्रिकेट में डॉमिनेट करता है। वहां पर क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है और चैंपियन खिलाड़ी भी हैं। 1992 में पाकिस्तान क्रिकेट के साथ इतना गैप नहीं था लेकिन अब ये काफी ज्यादा हो गया है। अब पूरी तरह से इसे बदलना पड़ेगा, तभी कुछ हो सकता है।
Ad
हर एक मायने में आसाधारण।
Ad
हमारे क्रिकेटर्स को भारत का यह नजारा देखना चाहिए। इस तरह एक जीत को सेलिब्रेट किया जाता है। इसे कोई पैसे या अहंकार से नहीं खरीद सकता है, जिस चीज ने हमारे खिलाड़ियों को अंधा कर दिया है। ये लम्हे इन सब चीजों से ऊपर हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अच्छा नहीं रहा था। टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई थी और इसी वजह से वहां के फैंस अपनी टीम से काफी नाराज हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications