पाकिस्तानी कप्तान मैदान पर ही हुईं भावुक, नहीं रोक पाईं आंसू; जानें बड़ी वजह 

फातिमा सना
फातिमा सना की तस्वीर (photo credit: instagram/icc,,Saurabhy2005)

Fatima Sana cried during national anthem: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर खत्म हो गया है और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए जरूरी अपने अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच में पाकिस्तान की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए जहां 110 रन बनाए, वहीं पाकिस्तानी टीम सिर्फ 56 रन ही बना पाई।

इस मैच से जुड़ी कई चीजें चर्चा में हैं लेकिन पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वह फूट-फूट कर रोती नजर आईं। सना बार-बार अपने आंसू पोछने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। अक्सर खिलाड़ी अपनी टीम की हार या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने जाने पर भावुक हो जाते हैं लेकिन यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले का है। इसलिए फातिमा को तब टीम की हार का दुख भी नहीं था।

पिता के निधन के बावजूद देश के लिए मैदान पर उतरीं फातिमा सना

हाल ही फातिमा के पिता का निधन हुआ और इस खबर के बाद, वह वर्ल्ड कप को बीच में ही छोड़कर घर वापस आ गई थीं। वापस लौटने के कारण पाकिस्तान को अपनी नियमित कप्तान के बिना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पड़ा था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच के लिए फातिमा फिर से टीम से जुड़ गईं।

पिता के इंतकाल के बाद फातिमा सना जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरीं तो राष्ट्रगान की समय ही फूट-फूटकर रोने लगीं। फातिमा ने बहुत कोशिश की कि वो अपने आंसू रोक लें, लेकिन एक बार जब आंसू बहने शुरू हुए तो फिर बार-बार पोंछने पर भी वो बहते ही जा रहे थे। उनकी साथी खिलाड़ी ने दिलासा देते हुए उन्हें चुप कराया।

फातिमा सना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप उन्हें रोते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस फातिमा के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और उन्होंने देश के लिए जो अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है, उसकी भी प्रशंसा हो रही रही है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications