महेंद्र सिंह धोनी के लिए सक़लैन मुश्ताक के बयान से पीसीबी नाखुश

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद पाकिस्तान से कई बयान आए थे। इनमें सक़लैन मुश्ताक का नाम भी शामिल है। सक़लैन मुश्ताक के महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आए बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाखुश है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सक़लैन मुश्ताक को फटकार लगाईं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में सक़लैन मुश्ताक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास के मुखिया हैं। महेंद्र सिंह धोनी को विदाई मैच नहीं मिलने पर मुश्ताक ने बीसीसीआई की आलोचना की थी।

खबरों के अनुसार पीसीबी ने सक़लैन मुश्ताक को याद दिलाया है कि वह बोर्ड के साथ जुड़े हुए हैं इसलिए भारतीय टीम के खिलाड़ी या क्रिकेट के बारे में बयान नहीं दे सकते। भारत के साथ क्रिकेट सम्बन्धों पर चल रहे गतिरोध के कारण पीसीबी से जुड़े लोगों को बयान देने के लिए मना किया हुआ है। सक़लैन मुश्ताक ने यूट्यूब पर धोनी के संन्यास के बाद बयान दिया था।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से 3 तूफानी अर्धशतक

महेंद्र सिंह धोनी के लिए सक़लैन मुश्ताक का बयान

सक़लैन मुश्ताक ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद एक बयान देते हुए कहा कि वह महान कप्तान रहे हैं आर बीसीसीआई को उन्हें विदाई मैच देना चाहिए था। मुश्ताक ने धोनी की उपलब्धियों को देखते हुए अंतिम विदाई मैच के साथ देने की बात कही थी। पीसीबी को उनकी यह बात अच्छी नहीं लगी है।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद पाकिस्तान क्रिकेट से कई पूर्व खिलाड़ियों के बयान आए थे। शोएब अख्तर ने तो यहाँ तक कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री उन्हें अंतिम मैच खेलने के लिए वापस आने को कह सकते हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने पंद्रह अगस्त की शाम को सोशल मीडिया के जरिये अपने संन्यास की बात लोगों को बताई। इसके बाद सुरेश रैना ने भी खेल को अलविदा कहने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। दोनों खिलाड़ी फ़िलहाल आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के साथ यूएई में हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स से इस बार भी फैन्स को उम्मीदें रहेंगी। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने पिछले दोनों आईपीएल सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया है। इस बार भी इस टीम के पास अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।

Quick Links