क्रिकेट की दुनिया के बदनाम खिलाड़ी, सेक्स स्कैंडल में आ चुका है नाम; एक ने लाइव मैच में की थी शर्मनाक हरकत

Sneha
Popular Cricketers Who Were Involved In Sex Scandals
शेन वॉर्न का भी कई विवादों से गहरा नाता रहा (Photo Credit - Instagram/@NashvSant/@EdwardRayne)

4 popular cricketers involved in sex scandals: क्रिकेट जगत में कुछ खिलाड़ियों ने अपने हुनर के दम पर बुलंदियों को छुआ, जबकि कुछ ने सफलता के साथ-साथ मैदान के बाहर विवादों और गलत हरकतों से भी चर्चा बटोरी।

Ad

क्रिकेट में पैसा होने के साथ-साथ शोहरत भी है। लेकिन अपनी शोहरत में कुछ क्रिकेटर्स इतने मशगूल हो जाते हैं कि वो ये भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। क्रिकेट में कई मौकों पर सेक्स स्कैंडल जैसे विवाद देखने को मिले हैं और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही चार खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो इस तरह के मामलों में फंस चुके हैं।

1. शेन वॉर्न

Ad

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न पर स्कैंडल्स में फंसने के साथ कई महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के आरोप लगे थे। साल 2002 में वॉर्न का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब एक ब्रिटिश नर्स ने आरोप लगाया था कि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने उनसे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद, उनका नाम 2006 में भी सेक्स स्कैंडल में आया था। उनके साथ दो मॉडल भी शामिल थीं। यह वाकया इंग्लैंड में काउंटी मैच के दौरान हुआ था।

2. केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी सेक्स स्कैंडल को लेकर खूब चर्चाओं में आए थे। वो काफी कम वक्त के लिए साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो के साथ रिलेशन में रहे। लेकिन ब्रेकअप के बाद निम्मो ने आरोप लगाया था कि पीटरसन ने एक महीने तक चले अफेयर को महज एक SMS से तोड़ दिया। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को दिनभर सेक्स की भूख रहती थी और हमेशा इसके लिए दबाव बनाते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि पीटरसन सेक्स के लिए इतने बेताब थे कि वह पूरे दिन पीड़ा देते रहे।

3. क्रिस गेल

Ad

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल भी विवादों में रहे हैं। गेल ने बिग बैश लीग के दौरान एक महिला एंकर से ड्रिंक के लिए पूछा था और कहा था कि ब्लश मत करो, बेबी। गेल को 2012 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी श्रीलंका के होटल के कमरे में तीन ब्रिटिश महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए भी पाया गया था। इसके अलावा 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान गेल पर गंभीर आरोप लगे थे। एक मसाज थेरेपिस्ट ने इस खिलाड़ी पर तौलिया खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि क्रिस गेल ने उनके सामने अपना तौलिया खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया, जिसके बाद वह बच्चे की तरह रोई थी। हालांकि बाद में गेल को इन विवादों से क्लीन चिट मिल गई और वह कोर्ट में केस जीत गए थे।

4. हर्शल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स मैदान के बाहर अपने कारनामों को लेकर काफी विवादों में रहे। गिब्स ने अपनी आत्मकथा 'टू द पॉइंट' में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वर्ल्ड कप 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले ही मुझे पता था कि मैं शतक बनाने जा रहा हूं। मेरे बेड पर मेरे साथ लेटी लड़की ने मुझे प्रेरित किया था। मुझे लगा कि वो मेरी लकी चार्म हैं। गिब्स ने किताब में ये भी लिखा है कि कुछ दौरों पर उनकी टीम के खिलाड़ी सेक्स पार्टियों में शामिल हुए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications