IPL 2020: प्रज्ञान ओझा ने प्लेऑफ़ की चार टीमों का नाम बताया

मुंबई-आरसीबी
मुंबई-आरसीबी

Ad

प्रज्ञान ओझा ने आईपीएल की प्लेऑफ के लिए अपनी चार टीमों का नाम बताया है। प्रज्ञान ओझा ने मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमें बताया है। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा चाहते हैं कि इस बार प्लेऑफ में वे चारों टीमें प्रवेश करें, जिनके कप्तान भारतीय हों। आपको बता दें प्रज्ञान ओझा ने 'स्पोर्ट्स टुडे' से बातचीत में टॉप-4 टीमों का जिक्र किया।

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने आईपीएल को लेकर कहा, "जैसा कि हमने देखा है इस साल का आईपीएल सीजन काफी अलग रहा है। इसीलिए मैं दिमाग की जगह दिल से टीमें चुनना चाहता हूँ। मैं चाहता हूँ कि सभी भारतीय कप्तान अच्छा करें।"

प्रज्ञान ओझा का बयान

प्रज्ञान ओझा ने अपनी चार टीमों के बारे में बात करते हुए कहा, "तो मेरे लिए पहली टीम मुंबई इंडियंस होगी। जाहिर है इस समय रोहित की अनुपस्थिति में पोलार्ड टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं। दूसरी टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स। फिर विराट कोहली की अगुवाई में बैंगलोर और अंत में केएल राहुल की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब।"

केएल राहुल
केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस को कड़ा प्रतिद्वंद्वी करार देते हुए प्रज्ञान ओझा ने आगे कहा, “दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतना निश्चित रूप से मुश्किल होगा। अगर हम लय की बात करें तो दिल्ली ने कुछ मैच गँवा दिए हैं जो कि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। अब वे मुंबई इंडियंस का सामना कर रहे हैं जिनसे पार पाना दिल्ली के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि मैंने कहा है कि दिल्ली और मुंबई आईपीएल 2020 में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान के रूप में किस तरह आगे बढ़ते हैं। वह एक बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे लेकिन उनकी कप्तानी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ महत्वपूर्ण रहने वाली है।"

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications