भविष्यवाणी: आईपीएल 2019 की समाप्ति पर सभी टीमों का अंक तालिका में कुछ इस तरह होगा स्थान

Who will win IPL 2019?

#4. दिल्ली कैपिटल्स

Ad
Image result for dd 2018

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन की शानदार शुरुआत की थी लेकिन फिर भी प्ले-ऑफ में जगह नहीं बना सके। हालांकि, उन्होंने इस साल टीम में कई बदलाव किए हैं और आईपीएल 2019 में हम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

Ad

कैपिटल्स के पास ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पहले से ही थे और अब शिखर धवन भी अपनी घरेलू टीम में लौट आये हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल के टीम में शामिल होने से दिल्ली का स्पिन गेंदबाज़ी आक्रमण मजबूत हुया है। अगर यह खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं तो हम दिल्ली को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनते भी देख सकते हैं।

#3. मुंबई इंडियंस

Image result for mumbai indians 2018

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2018 में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई।रोहित शर्मा और कायरोन पोलार्ड जैसे स्टार खिलाड़ियों का औसत प्रदर्शन इसका मुख्य कारण रहा था।

Ad

खराब परिणाम के बावजूद, मुंबई इंडियंस ने गिने-चुने खिलाड़ियों को ही नीलामी से पहले टीम से रिलीज़ किया। सबसे पहले उन्होंने आरसीबी के क्विंटन डी कॉक को ट्रेड विंडों के तहत खरीदा था। उसके बाद नीलामी में युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया।

लेकिन आईपीएल 2019 में इंडियंस का भविष्य रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और पांड्या भाईयों के प्रदर्शन पर सबसे ज़्यादा निर्भर करेगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications