Prithvi Shaw celebrate new gf birthday : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, इस बार वह आईपीएल का भी हिस्सा नहीं हैं। दरअसल, पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला था, जिसके चलते वह आईपीएल 2025 में अनसोल्ड साबित हुए। उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए रखा था। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं खेला था। इन सब के बावजूद पृथ्वी शॉ काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जिंदगी में नई लड़की की एंट्री हो गई है। उन्होंने अब इस लड़की का जन्मदिन भी मनाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, वहीं ट्रोलर्स से बचने के लिए पृथ्वी शॉ ने खास काम भी किया है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
पृथ्वी शॉ ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपनी न्यू गर्लफ्रेंड का बर्थडे
शुक्रवार सुबह पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह किसी और नहीं बल्कि उनकी न्यू गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल नजर आ रही हैं। पृथ्वी शॉ ने अपने संग आकृति अग्रवाल की तस्वीर शेयर कर बर्थ विश किया, वहीं वह आकृति को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह तो जाहिर है कि आकृति के बर्थडे वाले दिन पृथ्वी शॉ उनके साथ ही थे। वहीं आकृति अग्रवाल के बर्थडे की तस्वीरों को पृथ्वी शॉ ने पोस्ट भी किया है, हालांकि इन तस्वीरों में आकृति अग्रवाल उनके साथ नहीं हैं लेकिन पृथ्वी शॉ की इन तस्वीरों की लोकेशन और आकृति अग्रवाल के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरो का बैक ग्राउंड सेम है।

वहीं ट्रोलर्स से बचने के लिए पृथ्वी शॉ ने अपने कमेंट लिमिटेड कर लिए हैं। दरअसल आकृति से पहले पृथ्वी शॉ का नाम टीवी एक्ट्रेस निधि तपाड़िया के साथ जोड़ा जाता था, पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया एक- दूसरे की तस्वीरों को सार्वजनिक रुप से शेयर भी करते थे। वहीं इस बीच आकृति अग्रवाल के साथ स्पॉट होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल
आकृति अग्रवाल का जन्म 2 मई 2003 को नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ था. वह अब मुंबई में रहती हैं. आकृति सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाई रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है, इसके अलावा आकृति का एक यूट्यूब चैनल चैनल भी है, जिस पर 70,000 से ज्यादा सबक्राइबर्स हैं।