IPL 2025 में इस खास टीम के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा? कोच ने दिया बड़ा हिंट

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Rohit Sharma IPL 2025 New Team : आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हर किसी के मन में यह सवाल बना हुआ है कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में बने रहेंगे या ऑक्शन में जाएंगे। हर कोई इस बारे में जानना चाहता है कि मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का भविष्य क्या होगा। पिछले सीजन हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद जो कुछ हुआ था, उसके बाद से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे। वहीं इसको लेकर आईपीएल में पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर रोहित शर्मा आईपीएल ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें खरीदने के लिए सभी टीमें अपना पूरा जोर लगा देंगी।

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो पिछले कई सीजन से वो मुंबई इंडियंस के लिए ही खेल रहे हैं। उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए 5 बार उन्हें चैंपियन बनाया। एक कप्तान के तौर पर वो काफी ज्यादा सफल रहे। हालांकि पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद उन्हें अचानक कप्तानी से हटा दिया गया। इसके बाद से खबरें आईं कि रोहित अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे।

रोहित शर्मा के लिए नीलामी में काफी महंगी बोली लगेगी - संजय बांगर

संजय बांगर के मुताबिक रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए ऑक्शन में काफी डिमांड रहेगी। अगर उनकी टीम के पास उतने पैसे रहे तो फिर वो उस हिसाब से उनके लिए बिडिंग करेंगे। बांगर ने एक यू-ट्यूब चैनल द राव पोडकास्ट पर बातचीत के दौरान कहा,

हमें अभी इंतजार करना होगा। मैंने रोहित शर्मा के साथ एक समय डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था। इसके बाद से ही वो मुंबई के लिए ही खेले हैं। डिपेंड करता है कि इस बार रिटेंशन पॉलिसी क्या रहती है। एक बार रिटेंशन पॉलिसी क्लियर हो जाने के बाद हमें खिलाड़ियों की संख्या के बारे में पता चल जाएगा कि कितने रिटेन करने हैं। इसके अलावा कौन-कौन से खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे इस बारे में भी जानना जरूरी है। इसके बाद ही पता लग पाएगा कि कौन-कौन सा खिलाड़ी ऑक्शन में आता है। डिपेंड करता है कि ऑक्शन के लिए हमारे पास कितना पर्स बचता है, क्योंकि अगर रोहित शर्मा नीलामी में आए तो फिर उनके लिए काफी महंगी बोली लगेगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now