राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़े रन चेज का बनाया रिकॉर्ड, जो रूट और डेविड मिलर बने जीत के हीरो

Photo Credit: X@paarlroyals
Photo Credit: X@paarlroyals

Paarl Royals Record Chase in SA20: मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका में SA20 2025 का रोमांच जारी है। इस मेगा इवेंट का 12वां मैच पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने बड़े टारगेट का पीछा करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। पार्ल रॉयल्स की ओर से इस जीत के हीरो जो रूट और डेविड मिलर रहे।

Ad

इस मुकाबले की शुरुआत में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले खेलते हुए कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी। धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की।

रहमानुल्लाह गुरबाज और विल स्मीड ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी निभाई। गुरबाज ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए। वहीं, स्मीड ने 34 गेंदों पर 54 रन की अहम पारी खेली। काइल वेरेने ने भी रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 45 रन बनाए। जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवरों में जेम्स नीशम ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए। इस तरह कैपिटल्स ने पूरे ओवर खेलने के बाद 5 विकेट खोकर 212 रन बनाए।

पार्ल रॉयल्स ने SA20 में चेज किया हाईएस्ट स्कोर

200 से ऊपर के इस टारगेट को चेज करना पार्ल रॉयल्स के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पारी की पहली ही गेंद पर रॉयल्स ने अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद जो रूट का तूफान देखने को मिला। रुबिन हरमन ने भी बखूबी उनका साथ निभाया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। हरमन 33 गेंदों पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चार नंबर पर डेविड मिलर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरे। दोनों ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी की। रूट ने 60 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाए। वहीं, मिलर ने 48 पर नाबाद रहे उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इन पारियों की मदद से पार्ल रॉयल्स ने इस टारगेट को 2 गेंदें शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बता दें कि SA20 लीग के इतिहास में ये अब तक किसी टीम द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जोबर्ग सुपर किंग्स के नाम दर्ज था। JSK ने दूसरे सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के विरुद्ध 204 रन का टारगेट चेज किया था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications