RCB का कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बताया किस खास चीज में नहीं हुआ कोई बदलाव

रजत पाटीदार को बनाया गया RCB का कप्तान (Photo Credit - @rrjjt_01)
रजत पाटीदार को बनाया गया RCB का कप्तान (Photo Credit - @rrjjt_01)

RCB Captain Rajat Patidar First Reaction : रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। फाफ डू प्लेसी को रिलीज किए जाने के बाद आरसीबी के पास कप्तानी के लिए ज्यादा विकल्प नहीं थे। ऐसे में अब रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उनके ऊपर टीम को पहला टाइटल जिताने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं रजत पाटीदार ने टीम का कप्तान बनने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। विराट कोहली के नाम की भी चर्चा थी लेकिन फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए रजत पाटीदार को ही कप्तान नियुक्त करने का फैसला लिया गया। फाफ डू प्लेसी को रिलीज किए जाने के बाद आरसीबी को नए कप्तान की तलाश थी और उनकी यह तलाश रजत पाटीदार के ऊपर जाकर खत्म हुई।

रजत पाटीदार ने फैंस और फ्रेंचाइजी का जताया आभार

रजत पाटीदार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आरसीबी को कप्तानी मिलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

जब मैंने पहली बार इस जर्सी को पहना था, तबसे लेकर अभी तक एक चीज है जो चेंज नहीं हुई है और वो है इस फ्रेंचाइजी और जबरदस्त फैंस का प्यार, विश्वास और सपोर्ट। सभी मैनेजमेंट, प्लेयर्स और लीजेंड्स को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। अब एक नए अध्याय का आगाज होता है।
Ad

आपको बता दें कि इससे पहले फाफ डू प्लेसी आरसीबी के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ में जगह जरूर बनाई थी लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे। मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था जिसके बाद अब रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। देखने वाली बात होगी कि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आरसीबी ने तीन बार फाइनल में जगह जरूर बनाई है लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना उनका अधूरा ही है। विराट कोहली ने कई सालों तक टीम की कप्तानी की थी लेकिन वो टीम को खिताब नहीं जिता पाए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications