रणवीर सिंह ने जोफ्रा आर्चर को लेकर लिखा खास संदेश, मुंबई इंडियंस ने किया शेयर

मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर और रणवीर सिंह की तस्वीर साझा की
मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर और रणवीर सिंह की तस्वीर साझा की

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते है। मुंबई इंडियंस ने इसे लेकर एक तस्वीर साझा की है जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

दरअसल, कल अबू धाबी में फॉर्मूला 1 रेस का आयोजन हुआ था। इस रेस के एक इवेंट का भी आयोजन हुआ था जिसमें अलग-अलग खेलों के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह भी इस इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

इस इवेंट में रणवीर क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर से भी मिले और उनके साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने जोफ्रा को मुंबई इंडियंस का नया घातक हथियार बताया। मुंबई इंडियंस ने उनकी इसी स्टोरी की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में फैंस के लिए लिखा,

अगर आप जोफ्रा आर्चर को एक्शन में देखना चाहते हैं तो एक दिल बनाएं।

फैंस इस पोस्ट पर अलग-अलग तरीके की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि चोट के बाद जोफ्रा की वापसी के लिए वो काफी उत्साहित हैं और वो चाहते हैं कि यह तेज गेंदबाज आगामी आईपीएल में खेले। वहीं, एक फैन का कहना है कि बुमराह और आर्चर की जोड़ी कमाल की होगी और बल्लेबाजो्ं के लिए वो काफी घातक सिद्ध होंगे।

बता दें, जोफ्रा आर्चर लम्बे समय से चोटिल चल रहे हैं। 2022 मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और चोटिल होने के बावजूद उन्हें हाल ही में रिटेन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोफ्रा अब फिट हो रहे हैं और अगले साल आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar