रविन्द्र जडेजा पर महिला पुलिसकर्मी से बहस का आरोप

रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा एक बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। राजकोट में उनके ऊपर मास्क नहीं पहनने के कारण महिला कॉन्सटेबल के साथ बहस करने का आरोप लगा है। रविन्द्र जडेजा के साथ उनकी पत्नी रीवाबा पर भी यही आरोप लगा है। रविन्द्र जडेजा और उनकी पत्नी रात में कहीं जा रहे थे तभी महिला पुलिसकर्मी से उनकी बहस होने की खबर आई है। रविन्द्र जडेजा ने मामले पर सफाई दी है।

Ad

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के अनुसार रविन्द्र जडेजा और उनकी पत्नी जब जा रहे थे तब महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना भरने को कहा। इसके अलावा उनसे लाइसेंस दिखाने के लिए भी कहा गया। इसके बाद इस मामले में बहस शुरू हो गई। घटना रात के 9 बजे की बताई गई है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल बिड में कम्पनी का 300 करोड़ टर्नओवर जरूरी

रविन्द्र जडेजा की सफाई

रविन्द्र जडेजा के अनुसार महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। महिला हेड कॉन्सटेबल सोनल गोसाई ने भी रविन्द्र जडेजा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। हालांकि दोनों में से किसी भी पक्ष ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। खबरें यह भी है कि स्ट्रेस के चलते महिला पुलिसकर्मी की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार रविन्द्र जडेजा ने मास्क पहना हुआ था लेकिन उनकी पत्नी ने पहना था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा

खबरों के अनुसार रविन्द्र जडेजा को आईपीएल के लिए अगले कुछ दिनों में चेन्नई जाना है। वहां टीम का एक कैम्प होने की बातें सामने आई हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 20 अगस्त के बाद युएई के लिए रवाना हो जाएगी। तमाम खिलाड़ी चेन्नई में जुटना शुरू हो रहे हैं। सभी के कोरोना टेस्ट भी वहां होंगे। दो बार कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को युएई के लिए उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। यूएई के लिए टीम चार्टर प्लेन से जाएगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications