रिंकू सिंह से पहले ये खिलाड़ी पॉलिटिशियन को बना चुके हैं अपना हमसफर, जानें कौन-कौन लिस्ट का हिस्सा

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह और रवींद्र जडेजा की तस्वीर (photo credit: instagram/rinkukumar12,,rivabajadeja)

Cricketers who married politicians: भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज पिछले एक साल से एक-दूसरे के टच में हैं और घरवालों की रजामंदी से शादी भी करने वाले हैं। बता दें कि रिंकू सिंह की होने वाली वाइफ सांसद हैं, प्रिया सरोज मछलीशहर से सपा सांसद हैं, उनके पिता तूफानी सरोज भी सपा नेता हैं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जो पॉलिटिशियन से शादी कर रहे हैं, रिंकू से पहले भी क्रिकेटर पॉलिटिशियन को अपना हमसफर बना चुके हैं। इस लिस्ट में भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी शामिल हैं।

Ad

ऐसे खिलाड़ी जिनकी वाइफ पॉलिटिशियन हैं

2. रवींद्र जडेजा की वाइफ भाजपा नेता रिवाबा जडेजा

रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया को ना सिर्फ बैटिंग और बॉलिंग में बल्कि फील्डिंग में अद्भुत जीत दिलाई। रवींद्र जडेजा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में रिवाबा से शादी रचाई थी। रिवाबा एक पॉलिटिशियन हैं और वर्तमान में भाजपा की विधायक हैं। रिवाबा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा वह एक NGO संस्था भी चलाती हैं, जिसका नाम श्री मातृशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट है।

Ad

1. ग्लेन टर्नर की वाइफ सुखविंदर

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन टर्नर ने भारतीय मूल की महिला सुखविंदर से शादी की हैं। सुखविंदर भारत देश के पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। टर्नर से शादी करने के बाद सुखविंदर भारत में ही बस गई हैं। सुखविंदर एक पॉलिटिशियन हैं, वह साल 1995 से लेकर 2004 तक डुनेडिन की मेयर रहीं थीं। अपने कार्यों की वजह से सुखविंदर न्यूजीलैंड में भारतीय लोगों का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। सुखविंदर आज डुनेडिन में सुखविंदर सुखी टर्नर के नाम से मशहूर हैं। सुखविंदर गरीब लोगों के लिए एनजीओ भी चलाती हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications