रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी हुई कंफर्म, बस इस चीज का है इंतजार; सांसद के पिता ने खोला राज

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तस्वीर (photo credit: instagram/rinkukumar12,,ipriyasarojmp)

Rinku Singh and Priya Saroj marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम बीते दिन से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बीते शुक्रवार से रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की कई भ्रामक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों की मानें तो रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हो गई है और जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है। वहीं इस मामले पर सांसद प्रिया सरोज के पिता और सपा नेता तूफानी सरोज ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले को पूरी तरह से समझने के लिए कई न्यूज चैनल ने तूफानी सरोज से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर को झूठा करार दिया है। तूफानी सरोज का कहना है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई नहीं हुई है। आपको बताते हैं प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Ad

जब से रिंकू सिंह की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। तब से मानों सोशल मीडिया पर एक अलग ही हलचल मच गई है। वहीं इस मामले पर प्रिया सरोज के पिता ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई हो गई है, तो इस इस खबर को झूठा बताते हुए उन्होंने इस खबर का पूरा सच बताया कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक दोस्त के माध्यम से एक- दूसरे से मिले थे, दोनों एक- दूसरे से शादी भी करना चाहते हैं। लेकिन दोनों का मानना है कि जब दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी होंगे तभी वह शादी करेंगे। तूफानी सरोज आगे बताते हैं कि जब यह बात मुझे पता चली तो मैं अलीगढ़ स्थित रिंकू सिंह के बंगले पर उनके परिवार से बात करने गया था। मैनें उनके परिवार से कहा कि दोनों अलग- अलग कास्ट से हैं, इस बात से कोई समस्या तो नहीं है। इस पर उनके परिवार ने सहमत व्यक्त करते हुए कहा कि अगर बच्चे तैयार हैं तो शादी करने में कोई समस्या नहीं हैं।

सगाई की खबर पर तूफानी सिंह ने कहा कि अभी रिश्ता पक्का हुआ है सगाई नहीं हुई हैं, सगाई की तारीख अभी कंफर्म होगी। वहीं उन्होंने बताया कि जब हम रिंकू सिंह के घर पर बात करने गए थे तो कोई सिक्योरिटी वगैरह साथ में नहीं थी, मुझे लगता है कि उनके घर के सिक्योरिटी गार्ड ने बात को मीडिया तक पहुंचाया है। खैर रिश्ता पक्का है। सगाई और शादी की डेट बाद में कंफर्म होगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications