दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत की उम्मीद लगाते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

ग्लेन मैक्सवेल को भरोसा है कि उनकी टीम टॉप 4 में पहुँच जाएगी
ग्लेन मैक्सवेल को भरोसा है कि उनकी टीम टॉप 4 में पहुँच जाएगी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को हराने के बाद प्लेऑफ में पहुँचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की किस्मत मुंबई इंडियंस (MI) पर निर्भर है। मुंबई इंडियंस अगर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हरा देगी तो फिर बैंगलोर की टीम सीधे क्वालीफाई कर जायेगी। आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत का भरोसा है।

आरसीबी ने लीग चरण में 14 में से अपने आठ मुकाबले जीते हैं और टीम 16 अंक हासिल कर चुकी है। इस समय टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। हालाँकि दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिलती है तो उनके भी 16 अंक हो जायेंगे और पंत की टीम का बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से आरसीबी का समीकरण खराब हो जायेगा। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली ही क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि तीसरी टीम के रूप में राजस्थान रॉयल्स की दावेदारी मजबूत है।

RCB मैच डे पर मैक्सवेल ने कहा,

हम कोलकाता में जाना चाहते हैं, अगले फाइनल में खेलना चाहते हैं और खुद को यह खिताब जीतने का मौका देना चाहते हैं क्योंकि हमें अभी भी ऐसा लगता है कि आगे जाने के लिए टीम और स्क्वाड मिल गया है। उम्मीद है कि मुंबई दिल्ली को हराने में कामयाब होगी।

हेड कोच संजय बांगर ने बताई टीम की सबसे अच्छी क्वालिटी

फाफ डू प्लेसी की अगुवाई में आरसीबी ने शुरूआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया लेकिन उसके बाद टीम के अगले कुछ मुकाबले सही नहीं गए। हालांकि टीम ने बाद में वापसी की और आठ जीत के साथ लीग चरण समाप्त किया।

संजर बांगर के मुताबिक फ्रेंचाइजी मैदान पर और बाहर एक अच्छी तरह से तैयार टीम का लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा,

हम सभी तरह की परिस्थितियों में एक साथ रहे हैं। यह एक उतार-चढाव वाली यात्रा रही है। एक क्वालिटी जो हमने विकसित की है वह है मजबूत बांड। हम मिल-जुल कर रहे हैं और हमने जो संस्कृति बनाई है वह शानदार है।

Quick Links