RCB की गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर दिखाया नया अवतार, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

श्रेयांका पाटिल को फैंस ने किया ट्रोल (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)
श्रेयांका पाटिल को फैंस ने किया ट्रोल (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

Fans Troll Shreyanka Patil for dance video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खूबसूरत खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपनी पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। श्रेयांका पाटिल के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर करीब 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि फैंस उन्हें कितना पंसद करते हैं। हालांकि इन सबके बाद भी कई बार उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। फैंस जितना उन्हें प्यार करते हैं, ट्रोलर्स उतना ही उन्हें ट्रोल करते हैं। श्रेयांका वूमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी की तरफ से खेलती हैं इस वुमेंस प्रीमियर लीग में वो अपनी चोट की वजह से नहीं खेल पाई थीं। श्रेयांका पाटिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं श्रेयांका पाटिल की नई पोस्ट और फैंस कमेंट्स।

Ad

श्रेयांका पाटिल का नया वीडियो देख फैंस ने किया जमकर ट्रोल

रविवार शाम श्रेयांका पाटिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह नये किरदार में नजर आ रही हैं। अपने साथी कनिका आहूजा के साथ डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। कनिका अहूजा भी श्रेयांका के हर मूव्स में मूव्स मिलाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस महिला क्रिकेटर्स के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ad

वहीं डांस की वजह से फैंस श्रेयांका को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि मेरी आपके रिक्वेस्ट हैं कि प्लीज अपने कल्चर की रिस्पेक्ट करो। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि सिर्फ डांस करोगी या फिर खेलोगी भी। एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि लगता है कि अब क्रिकेट से मन भर गया। एक फैन ने तंज करते हुए लिखा कि आप लोग वीडियो बना लो क्रिकेट कोई और खेलेगा।

फैन ने श्रेयांका पाटिल पर कसा तंज (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)
फैन ने श्रेयांका पाटिल पर कसा तंज (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

गौरतलब है कि श्रेयांका पाटिल को डांस करना काफी पसंद हैं, वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। डांस की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications