RCB vs CSK : MS Dhoni के छक्का लगाने की वजह से सीएसके प्लेऑफ से हुई बाहर, आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

दिनेश कार्तिक ने एम एस धोनी के छक्के को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)
दिनेश कार्तिक ने एम एस धोनी के छक्के को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)

Dinesh Karthik on MS Dhoni 110 Meter Six : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में सीएसके के खिलाफ टीम को मिली रोमांचक जीत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आखिरी ओवर में एम एस धोनी के 110 मीटर का लम्बा छक्का लगाने की वजह से आरसीबी को इसका काफी फायदा हुआ। कार्तिक के मुताबिक इस छक्के के बाद गेंद को चेंज कर दिया गया और उसके बाद सूखी गेंद से गेंदबाजी करना आसान हो गया और आरसीबी ये मैच जीत गई।

Ad

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के खिलाफ जीत के लिए 219 रनों का टार्गेट मिला था। हालांकि अगर वो 201 रन भी बना लेते तब भी नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंच जाते। इस मुकाबले में भी एम एस धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। धोनी ने 13 गेंद में 25 रन बनाये जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। धोनी ने ये एकमात्र छक्का 20वें ओवर की पहली गेंद पर यश दयाल के खिलाफ लगाया। यश दयाल ने यॉर्कर डालने की कोशिश की लेकिन गेंद सही तरह से पड़ी नहीं और धोनी ने इसे स्टेडियम की छत पर भेज दिया।

इस छक्के की लम्बाई 110 मीटर रही, जो इस सीजन में लगा अब तक का सबसे लम्बा छक्का है। चुंकि गेंद स्टेडियम की छत पर चली गई थी, इसी वजह से अंपायरों को दूसरी गेंद लेनी पड़ी और अगली ही गेंद पर धोनी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद यश दयाल ने सीएसके को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

गेंद चेंज करने से आरसीबी को हुआ फायदा - दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक के मुताबिक पहले गीली गेंद से गेंदबाजी मुश्किल हो रही थी लेकिन जब छक्का लगने के बाद गेंद को चेंज किया गया तो फिर गेंदबाजी आसान हो गई। कार्तिक ने कहा,

सबसे अच्छी चीज आरसीबी के लिए ये हुई कि एम एस धोनी ने आखिरी ओवर में ग्राउंड के बाहर छक्का लगा दिया। इसकी वजह से हमें नई गेंद मिल गई और फिर गेंदबाजी करना आसान हो गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications