प्रिया सरोज नहीं, कोई और है रिंकू सिंह का पहला प्यार; विस्फोटक बल्लेबाज ने खुद दी जानकारी

प्रिया सरोज
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/rinkukumar12,,ipriyasarojmp)

Rinku Singh first love: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कोई अनजान हो। रिंकू सिंह बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं, और आज क्रिकेट जगत के स्टार क्रिकेटर बन जाने के बावजूद भी उनका परिवार सादगी से जीना पसंद करता है। रिंकू सिंह के परिवार में जल्द ही एक और शख्स जुड़ने वाला है, वह हैं सांसद प्रिया सरोज। बीते कुछ दिनों पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं लेकिन ये फेक थीं।

Ad

झूठी खबरों के बीच ही यह सामने आया था कि रिंकू सिंह, प्रिया सरोज को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जब से यह बात सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर आई है, तब से फैंस रिंकू सिंह के साथ-साथ उनके परिवार और प्रिया सरोज को खूब स्टॉक कर रहे हैं। शादी की खबरों के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है कि रिंकू सिंह का पहला प्यार प्रिया सरोज नहीं, बल्कि कोई और है। इस बात की जानकारी खुद रिंकू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करके दी है।

कौन है रिंकू सिंह का पहला प्यार

रिंकू सिंह ने मंगलवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी पर आप देख सकते हैं कि रिंकू सिंह की तस्वीर के साथ लिखा है, "His First Love"। आपको बता दें कि रिंकू सिंह का पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि चाय है। रिंकू सिंह को अन्य ड्रिंक के बजाय चाय पीना काफी पसंद है।

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी (photo credit: instagram/rinkukumar12)
रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी (photo credit: instagram/rinkukumar12)

गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सीक्रेट रखा था। प्रिया सरोज ने अपने पिता को इस बात की जानकारी देते हुए बताया था कि अभी दोनों की सगाई नहीं हुई है, बस दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई है। शादी और सगाई की तारीख फाइनल होना बाकी है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications