Rishabh Pant and Isha Negi viral video: ऋषभ पंत इन दिनों एक बार फिर अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी बहन साक्षी पंत की शादी हुई है, और इस शादी की वजह से ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी चर्चा में आ गई हैं। ऋषभ पंत की बहन की शादी की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें ईशा नेगी भी मौजूद हैं। ईशा नेगी ने न केवल शादी अटेंड की, बल्कि खूब एंजॉय भी किया।
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कथित गर्लफ्रेंड ईशा काफी फैशनेबल और खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा होती रहती है। उनके शानदार फैशन सेंस और खूबसूरती के कारण इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी स्टाइल के दीवाने हैं। साक्षी पंत की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत और ईशा नेगी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, ऋषभ पंत अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में संभालते हुए भी नजर आ रहे हैं। आपको दिखाते हैं वह वीडियो।
फिल्मी अंदाज में ईशा नेगी का लहंगा संभालते नजर आए ऋषभ पंत
ईशा नेगी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत फिल्मी अंदाज में ईशा नेगी का लहंगा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इस कुछ सेकंड के इस खूबसूरत मूमेंट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
वहीं, ईशा नेगी ने साक्षी पंत की शादी में खूब धूम मचाई। पंत और ईशा नेगी एक-दूसरे के गले में हाथ डाले हुए डांस करते हुए नजर आए। दोनों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। काफी समय बाद दोनों सार्वजनिक रूप से कैमरे के सामने आए हैं।
फैंस ने ईशा नेगी और ऋषभ पंत के वीडियो पर लुटाया प्यार
ईशा नेगी की एजुकेशन
ऋषभ पंत की कथित गर्लफ्रेंड ईशा नेगी का जन्म मुंबई में 20 फरवरी 1997 को हुआ था। ईशा ने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, देहरादून से पूरी की और इसके बाद उन्होंने नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में बीए की डिग्री ली। उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं। ईशा नेगी मॉडल के रूप में अपना करियर बना रही हैं।