IPL 2020: संजय बांगड़ द्वारा ऋषभ पन्त को महेंद्र सिंह धोनी का उचित विकल्प माना गया

ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त

Ad

ऋषभ पन्त को भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकल्प के रूप में देखे जाने को लेकर कुछ बयान आए हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आशीष नेहरा और संजय बांगड़ ने ऋषभ पन्त को महेंद्र सिंह धोनी जगह उपयुक्त विकल्प माना है। दोनों ने ऋषभ पन्त की काबिलियत और लेफ्ट हैण्ड से बल्लेबाजी को प्राथमिकता देते हुए धोनी की जगह बेहतर ऑप्शन माना।

शुरुआत संजय बांगड़ ने की और कहा कि ऋषभ पन्त लेफ्ट हैण्ड से बल्लेबाजी करते हैं और वे भारतीय टीम के राईट हैण्ड बल्लेबाजों के साथ संतुलन बनाएँगे। आशीष नेहरा ने भी इस बात का समर्थन किया और कहा कि मैं भी इस बात से सहमत हूँ और टीम को ऋषभ पन्त के साथ ही जाना चाहिए। दोनों पूर्व भारतीय खिलाड़ी स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान पन्त के बारे में बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

ऋषभ पन्त कर रहे हैं बेहतर

ऋषभ पन्त फ़िलहाल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस खिलाड़ी ने मौका मिलने पर धाकड़ प्रदर्शन किया है। छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलते हुए दिल्ली को आईपीएल में आगे बढ़ाने का काम ऋषभ पन्त ने किया है। नेहरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात आए, तो खिलाड़ी को सपोर्ट मिलना चाहिए और पन्त को भी सपोर्ट की जरूरत है।

ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी अब संन्यास ले चुके हैं इसलिए ऋषभ पन्त टीम के अहम किरदार हैं।हालांकि कई मौकों पर ऋषभ पन्त को खराब शॉट खेलकर आउट होते देखा गया है लेकिन वह चीजें अनुभव के बाद आती है। पन्त अभी युवा खिलाड़ी हैं और उनको भी सीखने में थोड़ा समय जरुर लगेगा।

आईपीएल में इस समय व्यस्त चल रहे पन्त की टीम भी अच्छा ही कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सामूहिक प्रयास देखने को मिल रहा है। देखने होगा पन्त और उनकी टीम आईपीएल में कितना आगे जाते हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications