3 खिलाड़ी जो LSG का कप्तान बनने के हैं दावेदार, चौथे का नाम भी चर्चा में आया

निकोलस पूरन और ऋषभ पंत
निकोलस पूरन और ऋषभ पंत

3 Players who Could Become LSG Captain in IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया था। फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदोनी को रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन में LSG 69 करोड़ की पर्स मनी के साथ उतरी थी और फ्रेंचाइजी ने कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा।

LSG ने सबसे अधिक पैसे ऋषभ पंत को खरीदने के लिए खर्च किए थे। आगामी सीजन के लिए LSG के पास कप्तानी के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। LSG के मालिक संजीव गोयनका की मानें, तो फ्रेंचाइजी ने फैसला कर लिया है कि IPL 2025 में टीम की कप्तानी कौन करेगा। आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2025 में LSG की कप्तानी कर सकते हैं।

3. एडेन मार्करम

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान एडेन मार्करम को मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रूपये में खरीदा। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का अहम हिस्सा रहे थे। मार्करम को IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी मिल सकती है। उन्हें आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में SRH की फ्रेंचाइजी लगातार दो बार SA20 लीग का टाइटल जीतने में सफल रही है।

2. निकोलस पूरन

निकोलस पूरन IPL 2022 से लखनऊ की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। तीनों सीजन में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें मोटी रकम में रिटेन किया था। पूरन कप्तानी हासिल करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पूरन दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते हैं और कुछ टूर्नामेंट में वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज से कप्तानी के गुण सीखे हुए हैं। अगर पूरन को कप्तान बनाया जाता है, तो वह निराश नहीं करेंगे।

1. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हो गए हैं। पंत को IPL 2025 में लखनऊ की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को भी लग रहा है कि फ्रेंचाइजी ये जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपने वाली है। पंत ने कप्तानी की कला दिग्गज एमएस धोनी और विराट कोहली से सीखी हुई है।

मिचेल मार्श के नाम की भी है चर्चा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी कप्तानी को हासिल करने की रेस में बने हुए हैं। उनको कप्तानी करने का मौका दिया जा सकता है। मार्श वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हमेशा से विरोधी टीमों पर हावी रहे हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications