रोहित शर्मा की पत्नी ने शेयर की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी, कहा- 'मैं बड़े मैच...'

Sneha
Ritika Sajdeh Instagram Story
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (Photo Credit: Instagram/ritssajdeh)

Ritika Sajdeh Instagram Story: टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस के मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला गया था जहां भारतीय टीम आखिरकार 7 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। इसी के साथ रोहित शर्मा भारत के दूसरे ऐसे कप्तान बने जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के दौरान उनकी पत्नी रितिका सजदेह हर पल उनके साथ नजर आईं। वह अभी भी इस जीत में खोई हुईं हैं और रोहित को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं। इन सब के बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी लगाई है।

Ad

रितिका सजदेह का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

बता दें, रोहित शर्मा अपने बिजी शेड्यूल के बाद अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए हैं। रोहित को मुंबई के एयरपोर्ट पर परिवार के साथ देखा गया। हालांकि यह अभी पता नहीं चल सका है कि रोहित शर्मा कहां गए हैं, लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी रितिका ने क्रिप्टिक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस स्टोरी में लिखा है कि मैं उस व्यक्ति के लिए बड़े खेल की बात करते हैं जिसके पैर कुर्सी पर बैठते समय जमीन को नहीं छूते। फैंस उनकी इस स्टोरी के अब अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।

रितिका सजदेह की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credit: Instagram/ritssajdeh)
रितिका सजदेह की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credit: Instagram/ritssajdeh)

क्या करती हैं रितिका सजदेह?

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। इसी के कारण वह रोहित शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर चीज का ख्याल रखती हैं। एक तरह से रोहित का पूरा पी आर मैनेजमेंट रितिका संभालती हैं। साथ ही रितिका शादी के बाद रोहित के सभी ब्रांड एंडोर्समेंट और कॉन्ट्रैक्ट का भी ख्याल रख रही हैं। इससे पहले रितिका युवराज सिंह के साथ जुड़ी थीं और वह उनकी राखी बहन भी हैं। वहां से ही रोहित की उनसे मुलाकात भी हुई थी।

Ad

रोहित-रितिका की लव स्टोरी

रोहित और रितिका क्रिकेट के जरिए ही एक दूसरे से मिले थे। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोहित शर्मा ने रितिका को 6 सालों तक डेट किया और फिर एक स्पोर्ट्स क्लब में घुटने के बल बैठकर रितिका को प्रपोज किया था। खबरें सामने आने के बाद 2015 में रोहित और रितिका ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम समायरा है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications