"रोहित शर्मा की कप्तानी के अंदर एम एस धोनी की झलक मिलती है"

Nitesh
रोहित शर्मा और एम एस धोनी
रोहित शर्मा और एम एस धोनी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी के अंदर एम एस धोनी (MS Dhoni) की झलक मिलती है। कुछ मामलों में वो बिल्कुल एम एस धोनी की तरह कप्तानी करते हैं।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक रोहित शर्मा के दिमाग में हर तरह के प्लान चलते रहते हैं।

उन्होंने कहा "एम एस धोनी की तरह आप भी उनके चेहरे से ये पता नहीं लगा पाएंगे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। उनके दिमाग में एक कैलकुलेटर चलता रहता है। किस गेंदबाज के कितने ओवर बचे हुए हैं और किसको कब गेंदबाजी करानी है। वो गेम को कंट्रोल करते हैं। जब वो आईपीएल या भारतीय टीम की कप्तानी करते हैं तो उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो गेम को काफी अच्छी तरह से कंट्रोल करने में माहिर हैं।"

आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा इस तरह के कप्तान हैं जो खिलाड़ियों को खुद फैसले लेने देते हैं। वो अपनी सलाह कम देते हैं और उस प्लेयर के ऊपर छोड़ देते हैं कि वो क्या करना चाहता है। एम एस धोनी भी कुछ इसी तरह से करते थे।

रोहित शर्मा अपने प्लेयर्स से बेस्ट निकलवाना जानते हैं - आकाश चोपड़ा

उन्होंने आगे कहा "अगर आप किसी भी खिलाड़ी से पूछें जिसने रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला है। तो वे आपको बताएंगे कि रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर आपको कुछ सुझाव देंगे लेकिन उससे पहले वो आपसे पूछेंगे कि आप क्या करना चाहते हैं और किस चीज में कंफर्टेबल हैं। वो गेम से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करते हैं। उन्हें अपने प्लेयर्स के स्ट्रेंथ के बारे में पता है और ये जानते हैं कि उनसे बेस्ट कैसे निकलवाना है। यही क्वालिटी एम एस धोनी के अंदर भी थी।"

ये भी पढ़ें: "साकिब महमूद इंग्लैंड टेस्ट टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह ले सकते हैं"

Quick Links

Edited by Nitesh