रोहित शर्मा सेंचुरी लिस्ट | Rohit Sharma Centuries

Last Modified Mar 21, 2024 17:31 IST

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

रोहित शर्मा वनडे शतक

2007 में भारत के लिए वनडे और टी20 डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा मौजूदा दौर के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित ने भारत के लिए अपना पहला वनडे शतक 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में लगाया। 2013 में उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने का भी कारनामा किया और अभी तक वनडे में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं।

नंबरसाल विरूद्धस्कोर जगह
1.2010 जिम्बाब्वे 114बुलावायो
2.2010श्रीलंका 101* बुलावायो
3.2013 ऑस्ट्रेलिया 141*जयपुर
4. 2013ऑस्ट्रेलिया209बैंगलोर
5.2014श्रीलंका264 कोलकाता
6.2015ऑस्ट्रेलिया138मेलबर्न
7.2015बांग्लादेश137मेलबर्न
8.2015दक्षिण अफ्रीका150 कानपुर
9.2016ऑस्ट्रेलिया171*पर्थ
102016ऑस्ट्रेलिया124ब्रिसबेन
11.2017बांग्लादेश 123* बर्मिंघम
12.2017 श्रीलंका124*पल्लेकेले
13.2017श्रीलंका104कोलंबो
14. 2017ऑस्ट्रेलिया125नागपुर
15.2017न्यूजीलैंड 147कानपुर
16. 2017श्रीलंका208* मोहाली
17.2018दक्षिण अफ्रीका115पोर्ट एलिजाबेथ
18.2018 इंग्लैंड137* नॉटिंघम
19. 2018पाकिस्तान 111*दुबई
20.2018वेस्टइंडीज152*गुवाहाटी
21.2018वेस्टइंडीज 162मुंबई
22.2019ऑस्ट्रेलिया133सिडनी
23.2019 दक्षिण अफ्रीका122*साउथैम्पटन
24.2019 पाकिस्तान140मैनचेस्टर
25.2019इंग्लैंड102बर्मिंघम
26.2019बांग्लादेश104बर्मिंघम
27.2019श्रीलंका103 लीड्स
28.2019वेस्टइंडीज159विशाखापट्ट्नम
29.2020 ऑस्ट्रेलिया119बैंगलोर
30.2023न्यूजीलैंड 101इंदौर
31.2023अफगानिस्तान 131दिल्ली

*21 मार्च 2024 तक अपडेटेड


टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक


रोहित शर्मा का टेस्ट शतक


टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने 2013 में डेब्यू किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में ही दो शतक जड़ दिए। हालांकि उसके बाद से रोहित टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा नहीं रह सके। हालाँकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें 2019 टेस्ट सीरीज में ओपनर बनने का मौका मिला और तब से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके नाम टेस्ट में अब तक कुल 12 शतक हैं।

नंबरसालविरूद्धस्कोरजगह
1.2013 वेस्टइंडीज177कोलकाता
2.2013वेस्टइंडीज111*मुंबई
3.2017श्रीलंका102*नागपुर
4.2019 दक्षिण अफ्रीका176विशाखापट्टनम
5.2019 दक्षिण अफ्रीका127विशाखापट्टनम
6.2019 दक्षिण अफ्रीका212रांची
7.2021इंग्लैंड 161चेन्नई
8.2021इंग्लैंड 127 लंदन
9.2023 ऑस्ट्रेलिया 120 नागपुर
10.2023 वेस्टइंडीज 103डोमिनिका
11.2024 इंग्लैंड 131 राजकोट
12.2024इंग्लैंड103 धर्मशाला

*21 मार्च 2024 तक अपडेटेड


टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

रोहित शर्मा टी20 शतक

टी20 में भी रोहित शर्मा के नाम फ़िलहाल 5 शतक दर्ज़ हैं, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।

नंबरसालविरूद्धस्कोर जगह
1.2015दक्षिण अफ्रीका 106 धर्मशाला
2.2017श्रीलंका118 इंदौर
3.2018इंग्लैंड100*ब्रिस्टल
4.2018वेस्टइंडीज111*लखनऊ
5.2024अफगानिस्तान 121*बेंगलुरु

*21 मार्च 2024 तक अपडेटेड