Rohit Sharma Birthday Celebration Mumbai Indians Camp: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल अपनी कप्तानी में जिताने वाले रोहित शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित ने जो कुछ किया है उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा और हिटमैन का सफर अब भी जारी है और पूरे देश को उनसे काफी उम्मीदें हैं। रोहित ने ना सिर्फ अपनी बैटिंग के दम पर बल्कि बतौर कप्तान देश को कई गौरव के पल दिए जिस पर पूरा देश गर्व करता है। रोहित शर्मा के जन्मदिन को देश भर में उनके फैंस सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस भी इस मामले में पीछे नहीं रही। मुंबई इंडियंस के कैंप में रोहित शर्मा का बर्थडे जबरदस्त अंदाज में मनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको दिखाते हैं वीडियो।रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में केक किया कटरोहित शर्मा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस से लेकर क्रिकेट जगत तक हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा का दिन खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें रोहित अपनी टीम के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी उनके साथ नजर आ रही हैं। टीम और वाइफ दोनों के साथ मिलकर उनका यह बर्थडे और ज्यादा खास हो गया। हालांकि इस दौरान उनके बच्चे साथ में नजर नहीं आए। View this post on Instagram Instagram Postवहीं रोहित शर्मा के लिए यह बर्थडे और ज्यादा खास है क्योंकि इस बर्थडे को वह अपने बेटे अहान के साथ पहली बार सेलिब्रेट करेंगे। अहान का जन्म पिछले ही साल 15 नवंबर को हुआ था। बेटे के जन्म के बाद रोहित की फैमिली पूरी हो गई है। वहीं रोहित की प्यारी बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को मुंबई में हुआ था।