3 बड़े खिलाड़ी जिन्हें IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस ने कभी नहीं किया रिलीज

rohit sharma sachin tendulkar among 3 players mumbai indians never released in IPL
मुंबई इंडियंस की सफलता में कई खिलाड़ियों का जबरदस्त योगदान रहा है (Photo Credit- Getty images)

3 Big Players Mumbai Indians Never Released in IPL: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का समय नजदीक आने के साथ ही फैंस की उत्सुकता भी तेजी से बढ़ती जा रही है। मेगा ऑक्शन के मद्देनजर सभी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर भी चर्चा जारी है। हालांकि, टीमों द्वारा अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह मुद्दा फिलहाल बेहद गरमाया हुआ है।

आईपीएल इतिहास की बात करें तो कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा शामिल किए जाने के बाद कभी भी रिलीज नहीं किया गया। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कभी भी रिलीज नहीं किया।

IPL में मुंबई इंडियंस ने इन 3 खिलाड़ियों को कभी नहीं किया रिलीज

3. रिकी पोंटिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। इस दौरान सीजन में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन शुरुआती 6 मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रिकी पोंटिंग टीम की कप्तानी से हट गए थे। इसके बाद, सीजन के समाप्त होने पर उन्होंने संन्यास ले लिया था। इस तरह, उन्हें मुंबई इंडियंस ने कभी रिलीज नहीं किया और फिर वह बतौर कोच मुंबई इंडियंस टीम में जुड़ गए थे।

2. रोहित शर्मा

आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2013 में शुरुआती कुछ मुकाबलों के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान रोहित मुंबई इंडियंस के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने कुल 5 बार खिताबी जीत हासिल की है। हालांकि, बीते सीजन रोहित की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। हालांकि, 2011 से लेकर अभी तक मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को एक बार भी रिलीज नहीं किया है।

1. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में शीर्ष नाम दिग्गज सचिन तेंदुलकर का है, जो आईपीएल के पहले सीजन में ही मुंबई इंडियंस का कप्तानी करते नजर आए थे। साथ ही सचिन ने लीग में अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल 2013 के दौरान खेला था। इस अवधि में सचिन सिर्फ मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते नजर आए तथा फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक बार रिलीज नहीं किया है। आईपीएल में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी शानदार है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications