रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की प्यारी तस्वीरें; कैप्शन में लुटाया प्यार

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/rohitsharma45)

Rohit Sharma wishes wife Ritika Sajdeh on her birthday: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने फैंस के दिल में रहते हैं। उनकों देखने के लिए फैंस घंटों लाइन में लगने को तैयार रहते हैं। रोहित भले ही फैंस के दिल में रहते हैं लेकिन उनके दिल में उनकी वाइफ रितिका सजदेह रहती हैं। रोहित शर्मा अपनी वाइफ से बहुत प्यार करते हैं और उनकी वाइफ रितिका भी बैकबोन की तरह हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। रोहित और रितिका के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। रितिका अक्सर स्टेडियम में भी अपने पति की हौसलाअफजाई करते दिख जाती हैं।

Ad

बता दें कि रोहित शर्मा अभी कुछ दिन पहले ही एक बेटे के पिता बने है। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह 15 नवंबर को दूसरी बार मां बनी और प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद रोहित बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। ऐसे में जब आज उनकी पत्नी रितिका सजदेह का बर्थडे है तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी और रितिका की चार तस्वीरें शेयर की हैं। खूबसूरत तस्वीरों के साथ रोहित ने रोमांटिक कैप्शन लिखा कि जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं रित्स। मैं जीवन भर यह जानकर आभारी हूं कि आप मेरे साथ हैं। आप बहुत अच्छी हो।

Ad

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की फिल्मी लव स्टोरी

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी काफी फिल्मी है, जैसे फिल्म में हीरोइन का भाई हीरो को दूर रहने की धमकी देता है। ऐसा ही कुछ रोहित की लव स्टोरी में भी हुआ। दरअसल, रितिका पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की राखी बहन हैं, जिसके चलते युवराज ने हिटमैन को रितिका से दूर रहने की सलाह दी थी। रोहित और रितिका ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 2015 में शादी रचा ली थी। इन दोनों के अब एक बेटी और एक बेटा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications