रोहित शर्मा को भारतीय टी20 टीम का कप्तान होना चाहिए - नासिर हुसैन

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5वीं बार टाइटल अपने नाम किया। यही वजह है कि उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की है।

नासिर हुसैन के मुताबिक रोहित शर्मा कप्तानी के दौरान सही समय पर सही फैसले लेते हैं। यही वजह है कि रोहित शर्मा आईपीएल में इतने सफल कप्तान हैं। उनके मुताबिक अब समय आ गया है कि रोहित शर्मा को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बना देना चाहिए।

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा "रोहित सही समय पर सही फैसले लेते हैं और वो मैदान में हमेशा शांत रहते हैं। मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। शायद अब समय आ गया है कि विराट कोहली टी20 की कप्तानी छोड़ दें और रोहित शर्मा को दे दें। उनके रिकॉर्ड्स खुद बोलते हैं।"

ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी जो अगले आईपीएल सीजन खेलते नजर आ सकते हैं

नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का बेहतरीन प्लेयर बताया

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा को सफेद गेंद क्रिकेट का बेहतरीन प्लेयर बताया और कहा कि उन्होंने वनडे और टी20 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। नासिर हुसैन ने कहा कि 50 ओवरों की क्रिकेट में वो कई दोहरे शतक लगा चुके हैं और टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने काफी रन बनाए हैं।

इससे पहले इरफान पठान ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी की काफी तारीफ की थी। इफफान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा धोनी और गांगुली का मिश्रण है। गांगुली ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा किया और इनके द्वारा चले। धोनी ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा किया लेकिन हमेशा सहज भाव से फैसले लिए। रोहित शर्मा में भी कुछ इस तरह की खासियत इरफान पठान ने बताई और दोनों दिग्गजों का मिश्रण उन्हें बताया।

ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी जो अगले आईपीएल सीजन खेलते नजर आ सकते हैं

Quick Links