रोहित शर्मा ने बढ़ाई विंबलडन की शान, टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान का दिखा स्टाइलिश अंदाज; सामने आईं खास तस्वीरें

विंबलडन में पहुंचे रोहित शर्मा  (Photo Courtesy: Instagram/@Wimbledon)
विंबलडन में पहुंचे रोहित शर्मा (Photo Courtesy: Instagram/@Wimbledon)

Rohit Sharma in Wimbledon: टीम इंडिया ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद बारबाडोस में 29 जुलाई को रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब जीता था। रोहित ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद सभी को चौंकाते हुए टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। संन्यास के ऐलान के बाद रोहित फिलहाल रेस्ट मोड पर हैं। ऐसे में उन्होंने क्रिकेट छोड़ टेनिस के प्रति अपने लगाव को दिखाया है। हिटमैन हाल ही में विंबलडन में नजर आए। रोहित का यहां पहुंचने का अवतार काफी खास रहा। हिटमैन का विंबलडन में स्वैग से स्वागत हुआ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ad

रोहित शर्मा का दिखा डैशिंग लुक

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के विंबलडन पहुंचने की जानकारी खुद विंबलडन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। रोहित शर्मा की तस्वीरें शेयर करते हुए उनका स्वैग से स्वागत किया गया। विंबलडन ने फोटो के कैप्शन में वेलकम टू विंबलडन रोहित शर्मा लिखा है। रोहित शर्मा इस दौरान कोट पैंट साथ काले चश्मे में नजर आए। उनका यह लुक बॉलीवुड के खई अभिनेताओं को पीछे छोड़ गया। हिटमैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को रोहित शर्मा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Ad

रोहित से पहले सचिन ने भी देखा था विबंलडन

रोहित शर्मा से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी विंबलडन देखने पहुंचे थे। सचिन जिस दिन विंबलडन देखने पहुंचे थे उस दिन इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट जैसे क्रिकेट दिग्गज भी दर्शक दीर्घा में टेनिस का लुत्फ उठाते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 32 अर्धशतक निकले। रोहित ने अपने करियर में कुल 4231 रन बनाए। वह भारत के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। रोहित महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत के दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications