'रोहित शर्मा कप्तानी के मामले में विराट कोहली से ज्यादा समझदार हैं'

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

Ad

रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रोहित शर्मा धाकड़ सफेद गेंद क्रिकेट के खिलाड़ी माने जाते हैं। गेंदबाजों को उनके सामने आने से पहले सोचना पड़ता है। रोहित शर्मा जब क्रीज पर होते हैं, तब विपक्षी गेंदबाजों को सोचना पड़ता है। पार्थिव पटेल ने रोहित शर्मा की इस खेल में बेहतरीन समझदारी मानी है। पार्थिव पटेल ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। कप्तानी को लेकर पार्थिव पटेल ने विराट कोहली से ज्यादा समझदार रोहित शर्मा को माना।

स्टार स्पोर्ट्स के शॉ में रोहित शर्मा को लेकर पार्थिव पटेल ने कहा कि यहां मुद्दा यह है कि कौन बेहतर निर्णय ले सकता है, कौन खेल को बेहतर ढंग से पढ़ सकता है? दबाव की स्थिति में कौन निर्णय करेगा जो टीम को जीतने में मदद करेगा? और उस मामले में, रोहित शर्मा थोड़ा आगे हैं।

रोहित शर्मा हैं सबसे सफल आईपीएल कप्तान

हालांकि भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा उपकप्तान की भूमिका में होते हैं लेकिन आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हैं। रोहित शर्मा पांच बार आईपीएल ख़िताब जीतकर सबसे सफल कप्तान हैं। उन्हें मैदान पर हर परिस्थिति में काफी शांत देखा जाता है। यही खासियत उन्हें अन्य कप्तानों से काफी अलग खड़ा करती है और मुंबई ने आईपीएल में आठ साल रोहित की कप्तानी में खेला और पांच खिताब हासिल किया।

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद सभी हो होगी। रोहित शर्मा हेमस्ट्रिंग चोट के कारण सीमित ओवर टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन टेस्ट सीरीज तक वह फिट होकर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। विराट कोहली अपनी पत्नी की डिलेवरी के कारण पहले टेस्ट के बाद वापस भारत लौट आएँगे। इस स्थिति में रोहित शर्मा ही वह बल्लेबाज हैं, जो कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ टिककर खड़े होने के अलावा तेजी से रन भी बना सकते हैं। हालांकि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी टीम में हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications