RR vs MI प्रेडिक्शन - आज का IPL 2022 मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस कौन जीतेगा?

राजस्थान और मुंबई की यह सीजन की दूसरी भिड़ंत है
राजस्थान और मुंबई की यह सीजन की दूसरी भिड़ंत है

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शनिवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जायेगा। टूर्नामेंट का 44वां मैच शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेला जायेगा। राजस्थान आठ में से छह मुकाबले जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीँ मुंबई इंडियंस आठों मुकाबले हारकर सबसे नीचे है। इस सीजन यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। इस मुकाबले में विनर टीम का प्रेडिक्शन (Aaj Ka Match Kaun Jeetega) जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये।

Ad

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में आरसीबी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने इस सीजन निरंतर अच्छा किया है। बल्लेबाजी में जोस बटलर की फॉर्म शानदार रही है और उन्होंने अपने इस सीजन के अपने तीन शतकों में से एक शतक मुंबई के खिलाफ ही लगाया था। पिछले मैच में रियान पराग के बल्ले से भी रन आये और टीम निश्चित तौर पर उनका ऊपर इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकती है। इस सीजन ज्यादातर मुकाबलों में टीम ने पांच प्रमुख गेंदबाजों को ही खिलाया है और अभी तक यह रणनीति सफल भी हुई है। युवा कुलदीप सेन ने काफी प्रभावित किया है और मुंबई के खिलाफ एक बार फिर सब की नजरें उन पर होंगी।

मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक कुछ भी योजना के मुताबिक नहीं रहा है और टीम की असफलता के पीछे उसके बड़े खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इशान किशन, रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड बल्ले से नाकाम साबित हुए हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भी विकेट निकालने में नाकाम रहे हैं। इस टीम का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के हाल के वर्षों में कुछ ख़ास नहीं रहा है और एक बार फिर खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।

हेड टू हेड में RR और MI के बीच किसका पलड़ा भारी है?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 26 मैच हुए हैं। इस दौरान मुंबई ने 13 और राजस्थान ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।

आज का IPL मैच RR vs MI कौन जीतेगा?

प्रेडिक्शन - आज का मैच RR जीतेगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications