एडेन मार्करम की जादुई कप्तानी के अचंभित करने वाले रिकॉर्ड, जिताये 3 बड़े टूर्नामेंट

South Africa v Afghanistan: Semi-Final - ICC Men
एडेन मार्करम बने सबसे सफल दक्षिण अफ्रीकी कप्तान

Aiden Markram Captaincy Record: दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa Cricket Team) ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। एडेन मार्करम मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए अफगानी टीम को महज 56 रन पर समेट दिया। वहीं अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर आसानी से मुकाबला जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के साथ ही एडेन मार्करम की कप्तानी को लेकर खास आंकड़े सामने आए हैं। जो बताती है कि वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। आज हम आपको मार्करम की कप्तानी के खास आंकड़ें के बारे में बताएंगे।

मार्करम ने कप्तानी में जिताए 3 बड़े टूर्नामेंट

एडेन मार्करम ने बतौर कप्तान तीन बड़े टूर्नामेंट को जीता है। इसकी शुरुआत साल 2014 के अंडर 19 वर्ल्ड कप से हुई। अफ्रीकी टीम ने इसी साल अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम के कप्तान एडेन मार्करम थे।

मार्करम ने अपने करियर में बतौर कप्तान का दूसरा बड़ा खिताब 2023 में जीता। दरअसल, मार्करम की कप्तानी में उनकी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने SA20 क्रिकेट लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। मार्करम यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी कप्तानी में SA20 2024 का भी खिताब अपने नाम किया। उनकी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने लगातार दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया था।

इन तीन बड़े टूर्नामेंट के बाद मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची हैं। ऐसे अफ्रीकी टीम अगर खिताब जीत जाती है तो मार्करम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले अफ्रीकी कप्तान बन जाएंगे।

वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे सफल हैं मार्करम

एडेन मार्करम दक्षिण अफ्रीका के लिए बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2014 में 6 मैच में अफ्रीकी टीम की कप्तानी की। मार्करम ने बतौर कप्तान यह सभी मुकाबले जीते थे।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मार्करम ने दो मैचों में अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाली थी। इन दोनों मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल हुई थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मार्करम ने बतौर कप्तान 8 मुकाबले अभी तक खेले हैं। इन सभी मैच में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया है।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications