हेनरिक क्लासेन ने छक्कों की बरसात कर बनाया नया रिकॉर्ड, अफगानी गेंदबाज ने अकेले दम पर पूरी टीम को समेटा, 125 रनों से जीती डी कॉक की टीम

नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की (Photo Credit - Durban
नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की (Photo Credit - Durban's Super Giants Twitter)

SA20 के 22वें मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने अपने होम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को 125 रनों से बुरी तरह हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डरबन सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने धुआंधार पारी खेली। जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 13.2 ओवर में सिर्फ 83 रन पर सिमट गई। नूर अहमद ने अकेले दम पर रॉयल्स की टीम को ढेर कर दिया। इस तरह डरबन ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन दूसरी जीत दर्ज की।

Ad

डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 25 रन तक दो विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने 102 रनों की साझेदारी की। ब्रीट्जके ने इस दौरान 43 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन बनाए। वहीं स्टोइनिस ने 36 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 17 गेंद पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 50 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम को 208 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए

टार्गेट का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। सिर्फ 51 रन तक ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। जेसन रॉय ने 7 गेंद पर 14 रन बनाए। वहीं मिचेल वेन बूरेन ने 27 गेंद पर नाबाद 36 रनों की पारी खेली। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी हासिल नहीं कर पाए। डरबन की तरफ से अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने कहर ढाते हुए सिर्फ 11 रन देकर 5 विकेट लिए और अकेले ही पूरी टीम को ढेर कर दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications