फाफ डू प्लेसी ने तूफानी बल्लेबाजी कर छठे ओवर में ही टीम को दिलाई जीत, किरोन पोलार्ड के जबरदस्त छक्कों के बावजूद MI को मिली हार

फाफ डू प्लेसी (Photo Credit - Twitter)
फाफ डू प्लेसी (Photo Credit - Twitter)

SA20 के 23वें मैच में फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) की अगुवाई वाली जोबर्ग सुपर किंग्स ने किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की एमआई केपटाउन को 10 विकेटों से बुरी तरह हरा दिया। बारिश की वजह से ये मैच 8-8 ओवरों का हुआ। पहले बैटिंग करते हुए एमआई ने 8 ओवर में 80 रन बनाए लेकिन डकवर्थ-ल्युइस नियम के तहत सुपर किंग्स को 8 ओवर में 98 रन बनाने का टार्गेट मिला। इस टार्गेट को उन्होंने 5.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। फाफ डू प्लेसी को उनके धुआंधार अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी एमआई केपटाउन की शुरुआत काफी सधी हुई रही। रेसी वेन डर डुसेन और रेयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 31 रनों की साझेदारी की। डुसेन ने 18 गेंद पर 16 रन बनाए और रिकेल्टन ने 16 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली।

एमआई ने जब 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई और मैच को 8-8 ओवरों का कर दिया गया। इसके बाद कप्तान किरोन पोलार्ड ने काफी धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 10 गेंद पर ही एक चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में एमआई ने 37 रन बनाए।

फाफ डू प्लेसी और ल्युइस डी प्लोय के तूफान में उड़ी MI

टार्गेट का पीछा करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही अटैक कर दिया। ल्युइस डी प्लोय ने पहली दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर अपने इरादे दर्शा दिए। महज 4 ओवर में ही सुपर किंग्स ने 77 रन बना दिए और इसके बाद 5.4 ओवर में 98 का टार्गेट भी हासिल कर लिया। डी प्लोय ने 14 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 41, जबकि कप्तान डू प्लेसी ने 20 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now