डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेल आखिरी ओवर में दिलाई जीत, 7 गेंदबाज लगाने के बावजूद भी नहीं बच पाई कैपिटल्स की टीम

Nitesh
डेविड मिलर ने बेहतरीन पारी खेली (Photo Credit - Paarl Royals)
डेविड मिलर ने बेहतरीन पारी खेली (Photo Credit - Paarl Royals)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के 18वें मुकाबले में पार्ल रॉयल्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम ने इस टार्गेट को 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान वेन पर्नेल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर ही विल जैक्स के रूप में टीम को पहला झटका लग गया। इसके बाद कुसल मेंडिस और थ्युइनस डी ब्रुयन ने पारी को संभाला। कुसल मेंडिस ने 26 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली और थ्युइनस डी ब्रुयन ने सिर्फ 47 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं रिली रोसो ने भी 13 गेंद पर 19 रन बनाए। जिमी नीशम की अगर बात करें तो वो 17 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

डेविड मिलर ने 14 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए

टार्गेट का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की शुरूआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और विहान लुब्बे ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 48 रनों की साझेदारी की। इस दौरान जेसन रॉय ने 16 गेंद पर 21 रन बनाए और विहान लुब्बे ने 22 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर ने भी 28 गेंद पर 37 रन बनाए। वहीं डेन विलास ने 24 रनों की पारी खेली। आखिर में कप्तान डेविड मिलर ने 14 गेंद पर 4 चौके की मदद से नाबाद 28 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। प्रिटोरिया कैपिटल्स की छह मैचों में ये सिर्फ दूसरी हार है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications