भारतीय कमेंटेटर की टिप्पणी से खड़ा हुआ बड़ा विवाद, बैन करने की उठी मांग; जानें पूरा मामला 

India v New Zealand - ICC Women
India v New Zealand - ICC Women's T20 World Cup 2024 - Source: Getty

Sanjay Manjrekar Statement: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक सिर्फ 5 मैच ही हुए हैं, लेकिन इसमें विवादों की एंट्री हो चुकी है। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर अपनी एक विवादित टिप्पणी की वजह से ट्रोल हो रहे हैं और फैंस उन्हें कमेंट्री से बैन करने की मांग कर रहे हैं। मांजरेकर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच के दौरान कहा था कि वो उत्तर के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते।

Ad

मांजरेकर ने नार्थ के खिलाड़ियों को लेकर की अजीबोगरीब टिप्पणी

मांजरेकर ने ये विवादित टिप्पणी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान 11वें ओवर में की। उनके साथी कमेंटेटर टीम इंडिया की फील्डिंग कोच मनीषा बाली को लेकर चर्चा कर रहे थे कि वो पंजाब से हैं। इस पर मांजरेकर ने कहा कि माफ कीजिएगा मैंने उन्हें पहचाना नहीं, मैं नार्थ के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखता। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस मांजरेकर की क्लास लगा रहे हैं। कुछ फैंस तो उन्हें कमेंट्री से हटाने की मांग कर रहे हैं।

Ad
Ad

गौरलतब हो कि ये पहला मौका नहीं है, जब संजय मांजरेकर की जुबान फिसली है। इससे पहले भी वह कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा मं रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने तो अपने ऊपर विवादित बयान देने के लिए मांजरेकर को लताड़ा था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में रन आउट को लेकर भी हुआ था विवाद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में अमेलिया कैर के रन आउट को लेकर भी बड़ा विवाद हुआ था, जिससे भारतीय टीम और फैंस काफी गुस्से में नजर आए थे। दरअसल, 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अमेलिया केर ने दीप्ति शर्मा की गेंद को लॉन्ग-ऑफ की दिशा में खेला था और एक रन पूरा किया।

वहीं, बाउंड्री लाइन के पास कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वहीं गेंद को फील्ड किया लेकिन गेंद को थ्रो नहीं किया। अंपायर ने सिंगल पूरा होते ही ओवर खत्म करने के लिए खेल रोक दिया। सोफी डिवाइन इसका फायदा उठाने के लिए दूसरे रन के लिए दौड़ीं, लेकिन हरमनप्रीत ने विकेटकीपर की तरफ गेंद फेंक उन्हें आउट करवा दिया। हालांकि, अंपायर ने केर को नॉट आउट दिया और कहा कि गेंद डेड दी जा चुकी थी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications