संजू सैमसन के इस छक्के को देखकर रवि शास्त्री को नहीं हुआ यकीन, दिया जबरदस्त रिएक्शन

संजू सैमसन ने जबरदस्त शॉट लगाया (Photo Credit - BCCI.TV)
संजू सैमसन ने जबरदस्त शॉट लगाया (Photo Credit - BCCI.TV)

Ravi Shastri Reaction On Sanju Samson Brilliant Shot : भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिससे हर कोई हैरान रह गया। सैमसन ने काफी धुआंधार शतक लगाया। उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के लगाने का भी कारनामा किया। इस दौरान सैमसन ने एक ऐसा जबरदस्त शॉट लगाया जिससे कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री भी हैरान रह गए।

संजू सैमसन ने हैदराबाद टी20 मैच में काफी तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने आते ही गेंदबाजों पर अटैक कर दिया। सैमसन ने महज 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी वो यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने अगली 13 गेंद पर 50 रन और बना दिए और इस तरह 40 गेंद पर विस्फोटक शतक लगा दिया। सैमसन ने 47 गेंद पर 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और आठ छक्के भी शामिल रहे। उन्होंने भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज टी20 शतक लगाने का कारनामा किया।

संजू सैमसन ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ लगाया अविश्वसनीय शॉट

अपनी पारी के दौरान आठवें ओवर में संजू सैमसन ने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मुस्तफिजुर रहमान ने बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली जो ऑफ स्टंप के बाहर थी। सैमसन ने इस गेंद पर कवर के ऊपर से जबरदस्त छक्का जड़ दिया। रवि शास्त्री इस दौरान कमेंट्री बॉक्स में ही मौजूद थे और सैमसन के इस शॉट को देखकर वो भी हैरान रह गए। आप भी देखिए संजू सैमसन का वो जबरदस्त शॉट और रवि शास्त्री ने उसके ऊपर क्या रिएक्शन दिया।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 133 रनों से जीत हासिल की। टी20 में भारत की यह अब तक की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बना दिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने काफी जबरदस्त जीत हासिल की और सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now