IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में मंडराया आतंकी खतरा, रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

India  v England - 3rd Test Match: Day One
शुक्रवार से चौथा मुकाबला खेला जाना है

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। अब दोनों टीमों के बीच 23 फरवरी से सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाना है। इस मुकाबले के पहले खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इंग्लिश टीम को घर वापस जाने और रांची टेस्ट को रद्द कराने की धमकी दी है।

Ad

रांची में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले से पहले आतंकवादी पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर झारखंड के नक्सलियों को भी उकसाने की कोशिश की है। पन्नू ने नक्सलियों को उकसाते हुए कहा, ‘रांची का जेएससीए स्टेडियम आदिवासियों की जमीन पर बना है। इस स्टेडियम में मैच नहीं होना चाहिए। इस मैच को रद्द कराने के लिए झारखंड और पंजाब में उत्पात मचा देना चाहिए।’

पन्नू की यह धमकी मैच रद्द कराने तक ही नहीं रुकी। उसने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को भी धमकी दी है। पन्नू ने बेन स्टोक्स को धमकी देते हुए कहा, ‘वह अपना भारत दौरा रद्द करें और अपनी टीम लेकर तुरंत वतन वापस लौट जाएँ।'

इस आतंकवादी की धमकी के बाद झारखंड पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। स्टेडियम से लेकर होटल तक हर जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस मामले को लेकर धुर्वा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

आपको बता दें कि आतंकवादी गुरवतवंत सिंह पन्नू का जन्म पंजाब में ही हुआ था। पंजाब यूनिवर्सिटी से साल 2007 में लॉ की पढ़ाई करने के बाद, उसी साल उसने सिख फॉर जस्टिस नाम का एक संगठन बनाया। भारत ने साल 2020 में पन्नू को आंतकी घोषित किया था। पन्नू भारत में अशांति फैलाने के लिए कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications