"सेलेक्टर्स ने पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड दौरे पर भेजने से किया मना"

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

भारत के इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को इंग्लैंड दौरे पर भेजने से मना कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल और रिजर्व ओपनर के तौर पर गए अभिमन्यु ईस्वरन से ही काम चलाना होगा।

Ad

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड दौरे पर नहीं भेजा जाएगा। सेलेक्टर्स ने अभिमन्यु ईस्वरन को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।

शुभमन गिल की इंजरी के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट की मांग की थी और पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड भेजने के लिए कहा था। इंडियन टीम के मैनेजर गिरीश डोंगरे ने 28 जून को ही रिप्लेसमेंट के लिए बीसीसीआई को लेटर लिखा था।

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से वापस लौटने को कहा गया, रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ

चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम की मांग को किया नजरंदाज

हालांकि चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स चेतन शर्मा टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से सहमत नहीं नजर आए। चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईस्वरन को ही टीम में शामिल किए जाने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अभिमन्यु ईस्वरन अभी तक टॉप क्लास टेस्ट क्रिकेट के लिए तकनीकी तौर पर उतने सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उनके सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि चेतन शर्मा इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए दोनों ओपनर्स को यूके भेजने से कतरा रहे हैं। यह माना जा रहा है कि चेतन शर्मा आलोचनाओं से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं और अब साफ हो गया है कि दोनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड नहीं भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: दो पूर्व क्रिकेटरों ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का किया चयन

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications