शाहिद अफरीदी लंका प्रीमियर लीग से वापस पाकिस्तान लौटेंगे

शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी

Ad

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बुधवार को कहा कि वह वह पर्सनल इमरजेंसी के कारण लंका प्रीमियर लीग से घर लौट रहे हैं। अफरीदी ने श्रीलंका में टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में 3 मैचों में गाले ग्लैडिएटर्स का नेतृत्व किया। शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा कि घर में स्थिति ठीक होने के बाद वह फ्रेंचाइजी से वापस जुड़ जाएंगे।

अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि दुर्भाग्य से पर्सनल इमरजेंसी के कारण मैं वापस घर लौटूंगा। मैं स्थिति हैंडल करने के बाद जल्दी ही लंका प्रीमियर लीग में मेरी टीम के साथ वापस जुड़ जाऊँगा। ऑल द बेस्ट।

शाहिद अफरीदी ने की बेहतरीन बल्लेबाजी

संन्यास के बाद भी लभी-कभी शाहिद अफरीदी का बल्ला चल जाता है। लंका प्रीमियर लीग के एक मैच में उनका बल्ला खूब चला और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर ही 58 रनों की तेज तर्रार पारी खेल डाली थी। उनके रहने से गाले की टीम को भरोसा और हौसला मिलता है। अर्धशतक जड़ने के बाद अगले दो मैचों में शाहिद अफरीदी कुछ ख़ास नहीं कर पाए तथा एक बार 12 रन बनाने के बाद गोल्डन डक पर भी आउट हुए।

हाल ही में कैंडी टस्कर्स के खिलाफ मैच में अफगानिस्तानी खिलाड़ी नवीन उल हक से उलझने के कारण भी शाहिद अफरीदी काफी चर्चा में रहे थे। अफरीदी ने नवीन उल हक को अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी थी।

अफरीदी को श्रीलंका में कम दिनों के क्वारंटीन की अनुमति पहले दी गई थी। उस समय श्रीलंका की उनकी फ्लाइट छूट गई थी और वह देरी से आए थे। इस बार भी घर जाकर आने के तीन दिन बाद उन्हें टीम के साथ वापस जुड़ने की अनुमति दी जा सकती है। देखना होगा श्रीलंका क्रिकेट इस पर क्या फैसला लेता है। हालांकि गाले के लिए अफरीदी का जाना बड़ा झटका है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications