Former Pakistani Cricketer Shahid Afridi love affair: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद खान अफरीदी का जन्म खैबर पाकिस्तान में हुआ था। शाहिद अफरीदी को बूम बूम के नाम से भी जाना जाता है। वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके है। कुछ साल पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने अपने कई पर्सनल राज का भी खुलासा किया था। किताब में शाहिद अफरीदी की उम्र, रिकॉर्ड, बॉल टेंपरिंग, गौतम गंभीर विवाद और रिश्तों से लेकर हर पहलू का जिक्र किया गया है।यह किताब रिलीज होते ही भारत और पाकिस्तान दोनों जगह चर्चा का विषय बन गई थी। इस किताब में अफरीदी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कहानियों के बारे में भी बताया है। शाहिद अफरीदी ने इस किताब में अपने अफेयर के बारे में भी बताया है, एक ऐसा अफेयर जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शाहिद अफरीदी का सपना एक मिनट में कैसे चूर-चूर हो गया था, जब उनके सामने सच्चाई थी।पहली नजर में दिल दे बैठे थे शाहिद अफरीदीशाहिद अफरीदी काफी मस्त मिजाज के व्यक्तित्व वाले शख्स हैं, उन्हें पार्टी करना, दोस्तों के साथ चिल करना काफी पसंद है। शाहिद अफरीदी ने अपने लव अफेयर के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि सन् '1990 में वे ऑस्ट्रेलिया के एक क्लब में पार्टी में गए थे और वहां रात भर उन्होंने एक लड़की से बात की। उसके बाद से वह उस लड़की से लगातार बात करने लगे थे। लड़की से शादी से पहले, उनकी हमेशा फोन पर बात होती थी। शाहिद को उस लड़की की आवाज बहुत ज्यादा पसंद थी। काफी दिन फोन पर बात करने के बाद शाहित अफरीदी ने उस लड़की से मिलने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद दोनों का मिलना तय हुआ। View this post on Instagram Instagram Postजिसे लड़की समझा वह निकला लड़कामहीनों फोन पर बात करने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। अफरीदी बताते हैं कि जब उनकी मुलाकात हुई तो उनका दिल टूट गया, क्योंकि जिसे वो महीनों से फोन पर बात कर रहे थे वो लड़की नहीं थी। वह एक लड़का थी, दरअसल जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें सामने एक जवान लड़का फूल लिए खड़ा था, ये देखकर वो बहुत दुखी और निराश हुए थे। उस लड़के ने लड़की बनकर शाहिद अफरीदी का मजाक बनाया था। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में बखूबी किया है।