ट्विटर पर सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर को फॉलो करते हैं शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माना जाता है। अफरीदी के नाम 16 साल से अधिक समय तक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज रहा। उन्होंने सन 1996 में श्रीलंका के खिलाफ मात्र 37 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों पर और एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाकर शाहिद अफरीदी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाहिद अफरीदी सबसे तेज शतक मारने के मामले में अभी भी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

जोरदार छक्के जड़ने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 8000 से ज्यादा बनाए हैं, वही गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 395 विकेट भी लिए हैं। इनके नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 351 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

अपनी शानदार क्रिकेट परफॉर्मेंस के कारण शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के करोड़ों लोगों के फेवरेट बन चुके हैं। शाहिद अफरीदी को ट्विटर में 1.15 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है अर्थात करीब 11 लाख 50 हजार लोग शाहिद अफरीदी को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। इसके विपरीत शाहिद अफरीदी सिर्फ 41 लोगों को ही ट्विटर में फॉलो करते हैं जिसमें से सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर है। तो चलिए जान लेते हैं वह भारतीय क्रिकेटर कौन है?

वह भारतीय क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि, भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रारूपों (टेस्ट मैच, वन-डे और टी-20) के मौजूदा कप्तान विराट कोहली है। विराट कोहली भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक है।

विराट कोहली

शाहिद अफरीदी द्वारा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम साल 2018 में सर्वाधिक शतक और सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए निरंतर रन बना रहे हैं। विराट कोहली के ट्विटर में 28 लाख फॉलोअर है।

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 77 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 25 शतक सहित 6613 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में इन्हें 221 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 39 शतक सहित 10473 रन बनाए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली 64 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Get Cricket News In Hindi Here

Quick Links