शिखर धवन क्या अब फिल्मों में आजमाएंगे किस्मत? भारतीय क्रिकेटर के संन्यास के बाद शुरू हुई अटकलें

Photo Credit: Shikhar Dhawan and Bollywood Hungama Instagram
Photo Credit: Shikhar Dhawan and Bollywood Hungama Instagram

Shikhar Dhawan future in films: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकट को अलविदा कह दिया है। धवन ने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए संन्यास की घोषणा की, जिससे उनके चाहने वालों को एक झटका लगा। धवन पिछले लम्बे से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और उम्मीद की जा रही कि वह कभी भी अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

Ad

अपने संन्यास को लेकर जारी किए वीडियो में धवन थोड़े भावुक भी दिखे। उन्होंने अपने क्रिकेटिंग जर्नी में साथ देने के लिए पारिवारिक सदस्यों, कोचों और फैंस का आभार व्यक्त किया। धवन ने कहा अब वह अपना पूरा ध्यान भविष्य की योजनाओं पर पर लगाएंगे। लेकिन भविष्य में वह किस भूमिका में नजर आएंगे ये अभी कह पाना काफी मुश्किल है।

अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर क्रिकेटर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कमेंटेटर्स या फिर किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन जाते हैं। वहीं, कई क्रिकेटर बॉलीवुड फिल्मों में रिटायरमेंट के बाद अपनी किस्मत आजमाते नजर आए हैं। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या धवन भी फिल्मों में भूमिका निभाते नजर आएंगे या नहीं।

शिखर धवन अब फिल्मों में दिखाएंगे अभिनय?

38 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर को एक्टिंग का कितना ज्यादा शौक है ये बात किसी से छुपी नहीं है। धवन अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार रील्स बनाकर पोस्ट करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। धवन को अगर मौका मिले तो वह अपनी इस कला को बॉलीवुड की फिल्मों भी दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

बेहद कम लोग जानते होंगे कि धवन का बॉलीवुड में भी डेब्यू हो चुका है। दरअसल, वह नवंबर 2022 में रिलीज हुई फिल्म डबल XL में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने हुमा कुरैशी के साथ एक्टिंग की थी। इसके अलावा धवन कई बॉलीवुड एक्टर्स के बेहद करीबी दोस्त भी हैं। ऐसे में अगर भविष्य में वह किसी बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ जाएं, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications