भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर और आगामी आईपीएल (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने को तैयार शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने एक बार फिर अपने लुक के साथ प्रयोग किया है और इस बार वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। हमेशा बहुत ही छोटे बालों के साथ नजर आने वाले शिखर ने अपने लुक में प्रयोग किया है और नए तरह का हेयर स्टाइल अपनाया है।
शिखर धवन ने अपने इस नए लुक को फैंस के साथ साझा किया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लगाई। इस फोटो में शिखर के नए लुक को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने आस-पास के बालों को शेव कर लिया है, जबकि बीच में बाल हैं और उसमें कुछ लाइन्स बनी नजर आ रही हैं।
![शिखर धवन का नया लुक (क्रेडिट- शिखर धवन इंस्टाग्राम)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/2a448-16455296245281-1920.jpg 1920w)
शिखर धवन हाल ही में भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे। सीरीज के शुरू होने से पहले कोरोना की चपेट में आने से इन्हें शुरूआती मैचों से बाहर बैठना पड़ा था लेकिन अंतिम मैच में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आए थे। इस मैच में उनके बल्ले से महज 10 रन ही निकले थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम के लिए नहीं चुना गया है।
आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिकार धवन इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा थे। उन्हें खरीदने के लिए कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन बाएं हाथ के ओपनर को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ की राशि में खरीद लिया। इस तरह यह बल्लेबाज आईपीएल 2022 में पंजाब की फ्रेंचाइजी से खेलेगा। हालिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह भी कहा जा रहा है कि धवन को पंजाब किंग्स का कप्तान भी बनाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।