'गब्बर तुम्हारी याद आएगी'- शिखर धवन के संन्यास की घोषणा से फैंस हुए भावुक

शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास (Photo Credit: Getty Images)
शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास (Photo Credit: Getty Images)

Fans Reaction on Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ वह घरेलू क्रिकेट में भी अब नहीं खेलेंगे। धवन की गिनती भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में होती है। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले।

Ad

धवन ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने संन्यास की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने अपनी क्रिकेटिंग जर्नी के बारे में बात की और पारिवारिक सदस्यों और कोचों एवं फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। बाएं हाथ के दिग्गज ने इस बात की खुशी भी जताई की उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला। धवन ने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। धवन फैंस के बीच 'गब्बर' नाम से फेमस थे। उनके संन्यास से फैंस निराश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

शिखर धवन के संन्यास को लेकर आईं प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

Ad

(गब्बर, तुम्हारी याद आएगी।)

Ad

(गब्बर, आपकी यात्रा प्रेरणादायी रही है। मनोरंजन, यादों और भारतीय क्रिकेट में आपके योगदान के लिए धन्यवाद। अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं।)

Ad

(बहुत सारी यादों के लिए शुक्रिया गब्बर।)

Ad

(शानदार यादों के लिए धन्यवाद गब्बर, रिटायरमेंट की शुभकामनाएं।)

Ad

(शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। कई युवा आपसे प्रेरणा लेते हैं पाजी, हमेशा आपके गब्बर स्टाइल की याद आती है।)

Ad
Ad

(भारतीय क्रिकेट में शिखर धवन के योगदान को लोग कभी नहीं भूलेंगे, खासकर ICC टूर्नामेंट में। शुक्रिया, गब्बर।)

Ad

(शिखर धवन को बहुत कम आंका गया है। वह भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं और आईसीसी इवेंट्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने लगातार दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।)

Ad

(प्रिय शिखर भाई, मैदान पर आपने हमें जो अनंत यादें दी हैं, उसके लिए धन्यवाद। पिछले दशक में भारत की वनडे बल्लेबाजी लाइनअप रोहित-शिखर-विराट की तिकड़ी के कारण अपराजेय थी। भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं, गब्बर।)

(एक युग का अंत। आप एक चैंपियन हैं। शिखर धवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। यादों के लिए धन्यवाद, गब्बर।)

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications