'नई भाभी आने वाली हैं...,'शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें; फैंस ने कमेंट कर लिए मजे

शिखर धवन
शिखर धवन की तस्वीर (photo credit: instagram/shikhardofficial)

Fans comment on Shikhar Dhawan instagram post: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ही चर्चा में बने हैं। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शिखर धवन ने मानों सोशल मीडिया से दोस्ती कर ली है। शिखर धवन बेहद मस्तमौला व्यक्ति हैं, और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर एक एक्टिविटी को शेयर भी करते हैं। फैंस उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं, औरशिखर धवन की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।

Ad

उनके इंस्टाग्राम पर करीब 18.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी कड़ी में शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है,शिखर धवन की पोस्ट देख फैंस को जैसे मौका मिल गया हो मिस्ट्री गर्ल के बारे में पूछने का, फैंस शिखर धवन की पोस्ट पर कमेंट कर अपने फेवरेट क्रिकेटर के मजे ले रहे हैं।

फैंस ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के लिए मजे

शिखर धवन ने गुरुवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, तस्वीरों में धवन स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा कि हसंते- हसंते कट जाएं रस्ते। शिखर धवन फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। शिखर धवन अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और शिखर धवन से उनकी मिस्ट्री गर्ल के बारे में पूछ रहे हैं।

Ad

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह एक विदेशी लड़की के साथ बैठे हुए नजर आ रहे थे। धवन और मिस्ट्री गर्ल के वायरल वीडियो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं।

शिखर धवन की पोस्ट पर फैन ने किए कमेंट (photo credit: instagram/shikhardofficial)
शिखर धवन की पोस्ट पर फैन ने किए कमेंट (photo credit: instagram/shikhardofficial)

शिखर धवन की मिस्ट्री गर्ल को लेकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "न्यू भाभी आने वाली हैं, फॉलो, फॉलोइंग हो गया है," वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, "वो गोरी लड़की कौन थी जो मैच में आपके बाजू में बैठी थी?"

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications