Special Person showered love on Shikhar Dhawan Post: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच शिखर धवन सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले मुकाबले में शिखर धवन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था। उस मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। हालांकि भारत और बांग्लादेश के मैच से पहले भी वह वायरल मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ चुके थे। वह शिखर धवन की काफी अच्छी दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक, मिस्ट्री गर्ल आयरलैंड की रहने वाली हैं और उनका नाम सोफी शाइन है। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि धवन को नई पार्टनर मिल गई है। शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर एक अपडेट को फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर शिखर धवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसे देख एक खास शख्स ने उनकी पोस्ट पर प्यार लुटाया है।गब्बर की पोस्ट पर खास शख्स ने लुटाया प्यारशिखर धवन ने मंगलवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच की जीत को डेडिकेट किया है। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी और अपने अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं, और कैप्शन में अपने जज्बातों को साझा करते हुए लिखा, "विशेष जीत, विशेष यादें! लड़कों ने एक बार फिर इतिहास रचा है, और यह यात्रा कितनी शानदार रही!" गब्बर इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postफैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। क्रिकेटर्स से लेकर कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। इसी कड़ी में इंटरनेट की मशहूर पर्सनैलिटी औरी ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है। ओरी ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "टू हैंडसम, आगे" (फायर इमोजी शेयर की है)। गब्बर ने भी औरी के कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा, "थैंक्स ओरी।" ( ओरी का पूरा नाम ओरहान अवत्रामणि है। वह एक भारतीय फैशन स्टाइलिस्ट और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं।)शिखर धवन की पोस्ट पर औरी ने किया कमेंट (photo credit: instagram/shikhardofficial)शिखर धवन और ओरी पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं। शिखर धवन ने ओरी के साथ एक फनी रील बनाई थी, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।