मां वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे शिखर धवन, साथ में खास शख्स भी आया नजर; शेयर की तस्वीरें

शिखर धवन
शिखर धवन और उनकी मां की तस्वीर (photo credit: instagram/shikhardofficial)

Shikhar Dhawan visited Vaishno Devi temple with his mother: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन नवरात्रि के शुभ दिनों में वैष्णों देवी के दर्शन करने कटरा पहुंचे हैं। शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। धवन अपनी लाइफ का हर अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। शिखर धवन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वह भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ फनी रील शेयर कर चुके हैं।

Ad

इस बीच शिखर धवन ने मंगलवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वह वैष्णों माता के दर्शन करने कटरा गए हैं। इसी के साथ उन्होंने पोस्ट के जरिए यह भी बताया है कि वह माता रानी के दर्शन करने अकेले नहीं, बल्कि खास शख्स के साथ गए हैं। आपको बताते हैं कि कौन है वह खास शख्स।

अपनी मां के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गए शिखर धवन

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की और फैंस को जानकारी दी कि वह माता रानी के दर्शन करने कटरा गए हुए हैं। शिखर ने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। एक तस्वीर में वह अकेले जमीन पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में धवन अपनी मां को गले से लगाते हुए पोज दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, वह मंदिर में प्रवेश करते हुए समय का है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर के अंदर जाने वाली लाइन में लगे हुए भक्त धवन के साथ फोटो लेते और हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे है। धवन भी सभी से खुले दिल से मिल रहे हैं। इसी के साथ धवन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में सारे बोलो जय माता दी (आगे हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है) लिखा है।

फैंस धवन की इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। धवन ने कैप्शन में जैसा लिखा है कि सारे बोलो जय माता दी, अधिकतर फैंस ने धवन की पोस्ट पर यही कमेंट भी किया है। बता दें कि धवन इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं, जिसके मैच जम्मू में खेले जा रहे हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर धवन माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंच गए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications